फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nirjala Ekadashi 2024 date puja vidhi and Lord Vishnu Bhog

Nirjala Ekadashi 2024: कब है निर्जला एकादशी? भगवान विष्णु को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

Tue, 11 Jun 2024 01:14 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

भगवान विष्णु को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि बेहद शुभ होती है। इस दिन उपवास रखने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होने लगता है। हर माह में आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। 

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2024 date puja vidhi and Lord Vishnu Bhog
भगवान विष्णु को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि बेहद शुभ होती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhog for Lord Vishnu: भगवान विष्णु को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए एकादशी तिथि बेहद शुभ होती है। इस दिन उपवास रखने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होने लगता है। हर माह में आने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन

हर माह की एकादशी तिथि का अलग महत्व होता है। हालांकि, इनमें ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी को बेहद खास माना जाता है। यह माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, ऐसे में निर्जला उपवास रखना बेहद कठिन होता है।

विज्ञापन

इस उपवास को रखने से भगवान की शुभ कृपा बनी रहती है। बता दें ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि सभी एकादशी के व्रतों में निर्जला एकादशी का व्रत सबसे खास माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से जीवन में खुशियां बनी रहती है। साथ ही तरक्की के भी योग बनते हैं। ऐसे में आइए इन भोग के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब है निर्जला एकादशी व्रत
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून सुबह 4:43 पर शुरू हो रही है। इसका समापन 18 जून सुबह 06:24 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 18 जून 2024 को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा।

इन चीजों का लगाएं भोग
 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विष्णु जी को पीले रंग की चीजें अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में निर्जला एकादशी पर आप उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
  • एकादशी पर विष्णु जी को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसे भगवान विष्णु के प्रिय भोग में शामिल किया जाता है। माना जाता है कि इसके भोग लगाने से घर में धन वैभव की कभी कमी नहीं होती है।
  • किसी भी उपवास में पंजीरी का खास महत्व होता है। यह भोग के रूप में बेहद शुभ होती है। आप निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। यह उन्हें अति प्रिय है। इससे सभी अशुभ ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • इस दौरान आप भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि भगवान विष्णु को मखाने की खीर बेहद प्रिय है। इसके भोग लगाने से उनकी असीम कृपा बनी रहती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed