फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2022 auspicious yog on ashtami navami and durga visarjan tithi

Navratri 2022: इस बार दुर्गाष्टमी,महानवमी और दुर्गा विसर्जन के दिन बन रहे हैं अनोखे संयोग

Fri, 30 Sep 2022 11:16 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Sep 2022 11:16 AM IST
सार

नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा-उपासना की जाती है। दुर्गाजी की आठवीं शक्ति महागौरी का स्वरुप अत्यंत उज्जवल और श्वेत वस्त्र धारण किए हुए है व चार भुजाधारी मां का वाहन बैल है।

विज्ञापन
navratri 2022 auspicious yog on ashtami navami and durga visarjan tithi
navratri 2022: इस बार दुर्गा अष्टमी, महानवमी और विसर्जन के दिन भी शुभ संयोग बन रहा है। - फोटो : I STOCK

विस्तार

Navratri 2022 Auspicious Yog: शारदीय नवरात्रि का पर्व जारी है और हर एक तिथि पर माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जा रही है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हुई है जो 05 अक्तूबर तक चलेगी। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान कलश स्थापना,अष्टमी तिथि, नवमी तिथि, कन्या पूजन और दुर्गा विसर्जन का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर कई तरह का शुभ संयोग बना हुआ है। न सिर्फ नवरात्रि के पहले दिन शुभ संयोग बना, बल्कि इस बार दुर्गा अष्टमी, महानवमी और विसर्जन के दिन भी शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं दुर्गा अष्टमी, नवमी और दुर्गा विसर्जन पर किस तरह का शुभ संयोग बन रह है और इसका क्या है महत्व।

विज्ञापन


दुर्गा अष्टमी पर शुभ संयोग
नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा-उपासना की जाती है। दुर्गाजी की आठवीं शक्ति महागौरी का स्वरुप अत्यंत उज्जवल और श्वेत वस्त्र धारण किए हुए है व चार भुजाधारी मां का वाहन बैल है।
विज्ञापन


Navratri 2022 5th Day: नवरात्रि का पांचवां दिन है मां स्कंदमाता को समर्पित, जानिए पूजा विधि और कथा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार शारदीय नवरात्रि पर महाअष्टमी 03 अक्तूबर को मनाई जाएगी और इस दिन शोभन नाम का शुभ योग बन रहा है। शोभन योग 02 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 14 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि 03 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में शोभन योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में पूजन करने से व्यक्ति का आर्कषण बढ़ता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।


महानवमी पर शुभ योग
नवरात्रि के नवें दिन यानी नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखते हुए मां की पूजा-उपासना की जाती है और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन महानवमी पर पूरे दिन रवि योग बन रहा है। ज्योतिष में रवियोग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में किए गए सभी तरह के कार्य अवश्य ही सफल होते हैं।

Navratri Hawan Samagri List: हवन के बिना अधूरी है अष्टमी-नवमी की पूजा, जानिए विधि और सामग्री

दुर्गा विसर्जन पर शुभ योग
नवरात्रि पर दुर्गा विसर्जन करके नवरात्रि का समापन हो जाता है। हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के अश्विन माह के शुक्ल पक्ष पर दुर्गा विसर्जन किया जाता है। इस दिन मां के भक्त बड़े ही धूमधाम के साथ माता की विदाई करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा विसर्जन 05 अक्तूबर 2022 को है। दुर्गा विसर्जन पर रवि योग बन रहा है।

रवि योग प्रारंभ: 05 अक्टूबर, 2022 की सुबह 06 बजकर 21 मिनट से
रवि योग की समाप्ति: 05 अक्टूबर,2022 की रात 09 बजकर 15 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed