{"_id":"5bbc5f12867a5528367e09f1","slug":"navratri-2018-navratri-durga-puja-samagri-list-during-kalash-sthapna-and-puja-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2018: आज से शक्ति साधना आरम्भ, इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाएगी पूजा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
नवरात्रि 2018: आज से शक्ति साधना आरम्भ, इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाएगी पूजा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
navratri puja 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं। बुधवार,10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव में हर एक स्थान पर माता के जयकारे गूंजेंगे चाहे वह माता का मंदिर हो या घर। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। ऐसे में नवरात्रि से पहले कुछ पूजा सामग्री की आवश्कता होती है जिनके बिना माता की आराधना करने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। आइए जानते है पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री।
विज्ञापन
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री के पूजा की जाएगी। कलश स्थापना में मिट्टी या सोने-चांदी का घड़ा, जटाधारी नारियल, कलावा, रोली, कपूर, आम के पत्ते, सुपारी, बतासे और माला- फूल की जरूरत होगी।
विज्ञापन
माता की चुनरी
माता को लाल रंग अत्यंत ही प्रिय है इसलिए माता की पूजा में चौकी पर बिछाने के लिए लाल रंग का कपड़ा और माता की लाल रंग की चुनरी का होना बहुत जरूरी है। ये दोनों वस्त्र नए होने चाहिए। इसके अलावा माता को चढ़ाने के लिए सुहाग का सारा सामान भी होना चाहिए।
विज्ञापन
अखंड ज्योति की सामग्री
नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में अखंड ज्योति का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आपने अखंड ज्तोति जलाने का संकल्प लिया है इसके लिए शुद्ध देसी घी, मिट्टी या पीतल के दीपक को पहले से तैयार कर लेना चाहिए।
हवन सामग्री
नवरात्रि में हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने पर मातारानी का आशीर्वाद हमेशा रहता है। नवरात्रि शुरू होने से पहले हवन के लिए हवन कुंड, आम की सूखी लकड़ी, कपूर, सुपारी, पंचमेवा और चावल जैसी सामग्रियों की जरूरत होगी।