फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 important of chant durga saptshati path during navratri

नवरात्रि 2018: दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय रखें ये सावधानियां

Thu, 11 Oct 2018 12:51 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
navratri 2018 important of chant durga saptshati path during navratri

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक दुर्गा सप्तशी के पाठ का विशेष महत्व होता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने पर विशेष फल धन और यश की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में दुर्गा सप्तशी के पाठ करने पर कुछ विशेष सावधानियां बरतने के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन


- जब भी दुर्गा सप्तशी का पाठ करें विशेष रूप से नवरात्रि में, पाठ करते समय शब्दों का उच्चारण एकदम साफ और स्पष्ट होना चाहिए। साथ ही पाठ को करते वक्त न ही धीमें से और ना ही बहुत तेज आवाज में करना चाहिए।
विज्ञापन


- पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलती से अगर आपके हाथ पैरों को छू जाय तो हाथों को पानी से दोबारा शुद्ध कर लेना चाहिए।

- दुर्गा सप्तशी का पाठ करते वक्त हमेशा कुश के आसन पर ही बैठना चाहिए। आसन बिछाते से पहले उस स्थान पर गंगा जल से छिड़काव कर लेना चाहिए।

- दुर्गा सप्तशी का पाठ करते समय हमेशा साधारण और साफ-सुथरे कपड़े ही पहनना चाहिए।

- दुर्गा सप्तशी का पाठ हमेशा प्रसन्न मन से करना शुभ रहता है। कभी भी पाठ करते वक्त आलस नहीं करना चाहिए।

- दुर्गा सप्तशी के पाठ में तीन खंड होते हैं। एक बार में तीनों खंड का पाठ करना उत्तम माना जाता है।

- दुर्गा सप्तशी पाठ के अंत में माता क्षमा प्रार्थना जरुर मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed