फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 importance and significance of navratri vrat

नवरात्रि 2018: उपवास करने के क्या होते हैं फायदे, रखना होता है इन चीजों का ध्यान

Sun, 07 Oct 2018 11:45 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
navratri 2018 importance and significance of navratri vrat
navratri 2018

उपवास शरीर और मस्तिष्क को सत्व की स्थिति में रखने की एक कोशिश है। यह कोशिश एक दिन से एक महीने, साल या किसी भी अवधि के लिए हो सकती है। इसमें मूल बात है समर्पण और अनुशासन। उपवास के दौरान बीच में कुछ खाया जा सकता है, जैसे- फलाहार या दिन में एक समय भोजन। इसका उद्देश्य खुद को अनुशासन में रखना और संकल्प शक्ति का विकास करना है। गीता के अनुसार, मांस, अंडे, खट्टे और तले हुए या संरक्षित पदार्थ राजसी-तामसी प्रवृतियों को बढ़ावा देते हैं। इसलिए उपवास के दौरान इनका सेवन नहीं करना चाहिए। उपवास के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों का भी व्यापक अभिप्राय है। डॉ. के. के. अग्रवाल के अनुसार, इस तरह के अनुष्ठानों से शरीर में पैदा होने वाले विषैले पदार्थों के प्रभाव समाप्त होते हैं। इस दौरान शारीरिक शुद्धि के लिए तुलसी जल, अदरक का पानी या फिर अंगूर ग्रहण किया जा सकता है। जबकि मानसिक शुद्धि के लिए जप, ध्यान, सत्संग, दान और धार्मिक सभाओं में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed