फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   nag panchami 2024 kalsarp and pitra dosh upay do these remedies

Nag Panchami 2024 Upay: नाग पंचमी पर कालसर्प दोष और पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये पांच ज्योतिषीय उपाय

Thu, 08 Aug 2024 04:33 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई तरह के दोषों से भी मुक्ति मिलती है। विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञापन
nag panchami 2024 kalsarp and pitra dosh upay do these remedies
Nag Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nag Panchami 2024 Upay: 09 अगस्त को नाग पंचमी है। शास्त्रों के अनुसार श्रावण शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ नाग देवताओं की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से न केवल उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई तरह के दोषों से भी मुक्ति मिलती है। विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा राहु-केतु की वजह से अगर जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है एवं इनकी पूजा से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।  
विज्ञापन


शिवलिंग का अभिषेक
श्रावण शुक्ल नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन विशेष रूप से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के लिए गंगा जल, दूध, दही, घी, बूरा, शहद, पुष्प और बेल पत्र का प्रयोग करें। यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करता है। अभिषेक के बाद शिवजी को फूल अर्पित करें और "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन


अष्ट नागों की पूजा और व्रत
अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष प्रभावी है तो आप नाग पंचमी के दिन अष्ट नागों की पूजा करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नाग देवता की पूजा करने से पहले भगवान शिव की उपासना जरूर करें। इसके अलावा इस दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा लेकर उसका पूजन करें या आप नाग-नागिन के जोड़े को कच्चा दूध, बताशा और फूल अर्पित कर सकते है ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव काफी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nag Panchami 2024: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

नाग पंचमी की कथा
इस दिन विशेष रूप से नाग पंचमी की कथा सुनना और उसका पाठ करना लाभकारी होता है। नाग पंचमी की कथा सुनने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर नाग पंचमी की कथा सुन सकते हैं या इसका पाठ कर सकते हैं। यह धार्मिक उपाय न केवल आत्मिक शांति देता है बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी लाता है।


दान और परोपकार
नाग पंचमी के दिन दान और परोपकार करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, या अन्य सामग्री दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। आप इस दिन स्नान के बाद किसी भी मंदिर में जाकर दान कर सकते हैं या जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर सकते हैं। दान करने से न केवल आत्मिक संतोष मिलता है बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

पाठ करें
नागपंचमी के दिन श्रीमदभगवद पुराण और श्री हरिवंश पुराण का पाठ जरूर करना चाहिए ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी के दिन शिवजी को चंदन अर्पित करें और खुद का चंदन का तिलक लगाएं, इसके साथ ही घर में सुबह शाम कपूर जलाएं इससे पितृदोष दूर होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed