फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   nag panchami 2021 kundli kaal sarp dosh nivaran

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन ये एक काम करने पर कुंडली से होता है काल सर्प दोष दूर

Wed, 11 Aug 2021 07:18 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Aug 2021 07:18 PM IST
सार

  • नाग पंचमी 13 अगस्त रविवार को मनाई जाएगी।
  • इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा होती है।
  • इस दिन पूजा करने से काल सर्प  दोष से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन
nag panchami 2021 kundli kaal sarp dosh nivaran
नाग पंचमी: काल सर्प दोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाग पंचमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल यह त्योहार 13 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पावन पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचमी तिथि 12 अगस्त 2021 दिन गुरुवार दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अगस्त 2021, शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन पूजा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाता है। यह दोष तब लगता है, जब समस्त ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा राहु-केतु की वजह से यदि जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

विज्ञापन

nag panchami 2021 kundli kaal sarp dosh nivaran
नाग पंचमी: काल सर्प दोष - फोटो : social media

जिनकी जन्मपत्रियों में शनि की दशा या शनि की स्थिति अच्छी नहीं है या शनि के कारण अशुभ फल मिल रहे हों। उन्हें इस अवसर पर सांप को दूध अर्पित करने से लाभ मिलता है। यहां यह बताना हितकर होगा कि आप दूध के पैसे सपेरे को न दें अपितु परोक्ष रूप से नाग को अर्पित करें। नाग पंचमी पर यदि भवन निर्माण कराना हो तो नींव में सर्प की आराधना के पश्चात् चांदी का सर्प रखा जाता है। लाल किताब के अनुसार चलते पानी में नारियल, मसर की दाल व कच्चा कोयला बहाना अच्छा रहता है। रसोई में ही खाना खाना नागपंचमी पर अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

nag panchami 2021 kundli kaal sarp dosh nivaran
नाग पंचमी: काल सर्प दोष - फोटो : सोशल मीडिया

शयन कक्ष में लाल रंग के पर्दे , तकिये, चादर आदि उपयोग किए जा सकते हैं। जन्मांगानुसार ,इसी दिन गोमेद या लहसुनिया पहनने का लाभ रहेगा। इसके लिए आप अपने ज्योतिष परामर्शदाता की सलाह अवश्य लें। कालसर्प दोष निवारण हेतु आप भी  नागपंचमी पर विशेष लाभ उठा सकते हैं। श्री यंत्र पूजा स्थान पर रखें। नाग पंचमी पर नागमंदिर में दूध चढ़ाएं। कांसे की थाली में हलवा बना के बीच में चांदी का सर्प रख के दान करें । शिव आराधना करें । सवा मीटर नीला वस्त्र,नारियल ,काले तिल,शीशा, सफेद चंदन, काला सफेद कंबल, सरसों का तेल,सात अनाज दान करें। सूर्य-चंद्र ग्रहण या नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक करवाएं, चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा तांबे के पात्र में शहद भर के रखें पूजा के बाद विसर्जित कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed