{"_id":"5da57f148ebc3e01506efd06","slug":"moon-rise-timing-in-different-cities-on-karwa-chauth-vrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2019: जानिए देश के 21 बड़े शहरों में आज कब दिखेगा करवा चौथ का चांद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2019: जानिए देश के 21 बड़े शहरों में आज कब दिखेगा करवा चौथ का चांद
Thu, 17 Oct 2019 09:24 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत में महिलाएं माता गौरी और भगवान शंकर से अपने पति की लंबी आयु और सुख जीवन के लिए कामना करती है। करवा चौथ में चांद का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ की रात को सभी सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है क्योंकि चांद के दर्शन के बाद ही निर्जला व्रत टूटता है।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
दिल्ली को मानक मानते हुए अगर बात की जाए तो दिल्ली में करवा चौथ की रात यानी 17 अक्टूबर को चांद रात के 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा। हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में किस समय पर होंगे चांद के दर्शन...
विज्ञापन
24 साल बाद पूर्ण राजयोग पर करवा चौथ
ज्योतिषाचार्यो के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इन दोनों ग्रहों पर इस बार किसी भी अन्य ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ने से पूर्ण राजयोग बन रहा है। इससे पहले 12 अक्टूबर 1995 को करवा चौथ पर पूर्ण राजयोग बना था।
राजयोग में करवा चौथ की पूजा के लाभ
मान्यता है कि किसी भी नए काम की शुरूआत या त्योहार-व्रत में शुभ ग्रहों के योग में की गई पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है। गुरुवार और करवा चौथ के संयोग से इस व्रत का फल कई गुना बढ़ जाएगा। जिस कारण से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। राजयोग में पूजा करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलेगा।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त
शाम 05:55 से 07:15 तक
शाम 07: 35 से रात 08:50 तक
करवा चौथ पर चन्द्रोदय का समय
रात 08: 16 से 08:50 तक देश के पूरे हिस्से में चंद्रमा के दर्शन हो जाएंगे

|