फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   may 2020 vrat and festivals

मई के महीने में कई त्योहार, बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, ईद उल फितर और मोहनी एकादशी

Thu, 30 Apr 2020 11:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Apr 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
may 2020 vrat and festivals
मई का महीना धर्म और व्रत-त्योहार के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है।
साल 2020 का नया महीना मई शुरू हो चुका है। मई का महीना धर्म और व्रत-त्योहार के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। मई के महीने में कई त्योहार आएंगे। जिसमें बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती, ईद उल फितर, मोहनी एकादशी, सीता नवमी और वट सावित्री व्रत प्रमुख है। आइए जानते हैं मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट।
विज्ञापन


01 मई बगलामुखी जयंती -  हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक मई को अष्टमी तिथि है। इस दिन बगलामुखी जयंती है। मां बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और परेशानियां दूर होती है।
विज्ञापन


02 मई सीता नवमी- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राजा जनक की पुत्री माता सीता का जन्म पृथ्वी की कोख से हुआ था

03 मई मोहनी एकादशी- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी 03 मई को है। इस एकादशी को मोहनी एकादशी कहते हैं। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। एकादशी व्रत करने से पापों का अंत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


05 मई प्रदोष व्रत- मंगलवार, 5 मई को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भौम प्रदोष व्रत है जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है।

06 मई, नृसिंह जयंती- चतुर्दशी तिति पर नृसिंह जयंती है। इस तिथि पर भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप राक्षस का वध करने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था।

07 मई, बुद्ध पूर्णिमा- वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध की जयंती है। 

10 मई, गणेश चतुर्थी-  संकटी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।

14 मई, संक्रांति- 14 मई को सूर्य मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में गोचर होंगे। इस दिन सूर्य को जल देना चाहिए।

18 मई, अचला एकादशी- 18 मई को अचला एकादशी है इसे अपरा एकादशी भी कहते हैं। इस भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

22 मई, शनि जयंती, वट अमावस्या- वैसाख मास की अमावस्या के दिन शनि जयंती है। इसी तिथि पर भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस दिन तेल और काले तिल का दान करें। 

24 मई, ईद- रमजान के आखिरी चांद का दीदार होने के बाद ईद मनाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed