फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   mangla gauri vrat importance and significance in sawan month

श्रावण मास में इस व्रत को करने पर मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान

Tue, 07 Aug 2018 12:27 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
mangla gauri vrat importance and significance in sawan month

श्रावण मास में सोमवार की तरह मंगलवार का व्रत भी बहुत ज्यादा फलदायक है। महिलाएं अपने पति के सौभाग्य की अाकांक्षा लिए इस व्रत को करती हैं।

विज्ञापन


शिव संग पाएं पार्वती का आशीर्वाद
सोमवार के व्रत से जहां भगवान शिव को प्रसन्न कर कृपा प्राप्त की जाती है तो वहीं मंगलवार का व्रत उनका अर्द्ध आसन ग्रहण करने वाली मां गौरी से सौभाग्य का वरदान पाने के लिए किया जाता है। मनुष्य के जीवन को मंगलमय बनाने वााली मां मंगला गौरी, मां पार्वती जी का ही एक नाम है।
विज्ञापन


ऐसे करें मां मंगला गौरी का पूजन
मां मंगला गौरी के व्रत में भगवती का पूजन करने के लिए स्नानदि के पश्चात एक चौकी पर नवग्रह और दूसरी चौकी पर षोडश मातृका को स्थापित करें। साथ ही चावल व फूल रखकर श्री गणेश जी को स्थापित करें। चौकी के समीप कलश स्थापित कर, आटे का चौमुखा दीप बनाकर जलाएं। इसके पश्चात मंगला गौरी की मिट्टी की प्रतिमा बना कर विधि-विधान से पूजन करें। मां के पास आटे से बने सिल-बट्टे जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मंगल से पूरी होगी सौभाग्य की कामना
श्रावण मास के मंगलवार से प्रारंभ कर इस व्रत को १६ मंगल करने का विधान है। मां मंगला गौरी के पूजन में १६ का विशेष महत्व है, क्योंकि यह षोड्श मातृकाओं के समूह रूप की पूजा है। माता को सोलह वस्तुएं अर्पण की जाती हैं, जिनमें 16 तरह के फूल, 16 प्रकार के पेड़ों के पत्ते, 16 मालाएं, 16 प्रकार के अथवा 16 की संख्या में फल, 16 जगह पंचमेवा, अनाज, मिठाई, जीरा, धनिया, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, मेंहदी, काजल और सुहाग की पिटारी विशेष रूप से चढ़ाई जाती है।

व्रत पूर्ण होने पर ऐसे करें उद्यापन
बगैर संकल्प और बगैर उद्यापन किसी भी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। मंगला गौरी व्रत के सोलह मंगल पूरे होने पर किए जाने वाले उद्यापन के दिन कुछ खाया नहीं जाता। इस दिन मां मंगला गौरी की विधिपूर्वक पूजन करने के पश्चात हवन कराकर कथा सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed