फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2020 importance of til on makar sankranti festival

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर तिल क्यों दान किया जाता है, जानें पौराणिक कथा

Wed, 15 Jan 2020 04:50 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Jan 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2020 importance of til on makar sankranti festival
मकर संक्रांति 2020

मकर संक्रांति का त्योहार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को है। मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति पर दान, स्नान और पूजा का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर विशेष रूप से तिल का दान किया जाता है। साथ ही इसके अलावा पानी में तिल डालकर स्नान करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि तिल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। तिल शनि की सबसे प्रिय चीज होती है। माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से हुई थी।

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर तिल का पौराणिक महत्व 
पुराणों में बताया गया है कि इस दिन सूर्य और शनि की पूजा तिल से करने पर शनि के अशुभ प्रभाव से कमी आती है सूर्य देव प्रसन्न होकर अन्न धन में वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कथा के अनुसार सू्र्य पुत्र शनि और उनकी दूसरी पत्नी छाया के शाप के कारण सूर्य भगवान को कुष्ट रोग हो गया। किन्तु सू्र्य के दूसरे पुत्र यमराज के प्रयत्न से उनका कुष्ट रोग समाप्त हो गया। इससे सूर्य देव क्रोधित होकर शनि के घर कुंभ (राशि) में बैठकर उनके घर को जलकर राख कर दिया। इससे शनि और उनकी माता को कष्ट का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यमदेव ने अपनी सौतली माता और भाई शनि के कल्याण के लिए पिता सूर्य को काफी समझाया तब जाकर सूर्य देव शनि के घर कुंभ में पहुंचे। वहां सब कुछ जला हुआ था। शनि देव के पास तिल के अलावा कुछ नहीं था इसलिए उन्होंने काले तिल से सूर्य की पूजा की। इससे प्रसन्न होकर सूर्य ने आशीर्वाद दिया कि शनि का दूसरा घर मकर राशि मेरे आने पर धन धान्य से भर जाएगा। तिल के कारण ही शनि को उनका वैभव फिर से प्राप्त हुआ था इसलिए शनि देव को तिल प्रिय है। इसी समय से मकर संक्राति पर तिल से सूर्य एवं शनि की पूजा का नियम आरंभ हुआ।

शनि देव की पूजा से प्रसन्न होकर सूर्य देव ने शनि महाराज को आशीर्वाद दिया कि जो भी व्यक्ति मकर संक्राति के दिन काले तिल से सूर्य की पूजा करेगा उसके सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाएंगे। इस दिन तिल से सूर्य पूजा करने पर आरोग्य सुख में वृद्धि होती। शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं तथा आर्थिक उन्नति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed