Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन चीजों का दान, सभी संकट होंगे दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MahaShivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जा रहा है। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए यह दिन श्रेष्ठ माना गया है। ये शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह पर्व हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग उपवास भी रखते हैं, जो बेहद शुभ होता है। ये भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। ऐसे में पूजा करने के अलावा दान करने का भी विशेष महत्व है। दरअसल, दान का जीवन में बहुत महत्व होता है। बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया गया दान बहुत ही पुण्य कारी होता है। यदि आप महाशिवरात्रि पर दान करना चाहते हैं, तो इन चीजों का दान करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान
- शिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। शिवजी को दूध प्रिय होता हैं। इसलिए इस दिन दूध का दान करें।
- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य खत्म होने लगता हैं।
- शिवरात्रि की सुबह कच्चे दूध, चावल और चीनी का किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।
- हिंदू धर्म में अनाज के दान का काफी महत्व है। अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए।
- महाशिवरात्रि पर गाय का घी एक बर्तन में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ माना जाता है।
- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।
- इस दौरान वस्त्रों का दान करना भी शुभ होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है