फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Maha Shivaratri 2021 date Know why milk is offered on Shivling

Shivratri 2021: शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है दूध, जानिए इसके पीछे का कारण

Sat, 06 Mar 2021 04:23 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri 2021 date Know why milk is offered on Shivling
महाशिवरात्रि 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को पड़ रहा है। यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने हेतु बहुत महत्वपूर्ण रहता है। धर्म ग्रंथों में वर्णित पौराणिक कथाओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। शिवरात्रि पर लोग दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाया जाता है। तो चलिए जानते हैं शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के पीछे की कथा।

विज्ञापन

विष्णु पुराण में मिलने वाली कथा के अनुसार जब अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया गया तो इस दौरान सबसे पहले हलाहल विष की प्राप्ति भी हुई। इस हलाहल की ज्वाला बहुत ही तीव्र थी। इस जहर की ज्वाला की तीव्रता के प्रभाव से सभी देव और देत्य जलने लगे। इस विष के कारण संसार का विनाश हो सकता था, परंतु किसी में भी उस विष को सहन करने की क्षमता नहीं थी। तब सभी भगवान शिव के शरण में गए। तब इस सृष्टि को बचाने के लिए भगवान शिवजी ने इस विषय का पान कर लिया। हलाहल विष पीने के कारण उनका शरीर तपने लगा। विष का प्रभाव इतना ज्यादा था कि उनका कंठ नीला हो गया। उनके शरीर को जलन से बचाने के लिए देवताओं ने उनके ऊपर जल डालना आरंभ कर दिया, देवी गंगा पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगा, लेकिन फिर भी उनके शरीर की तपन पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी सभी देवताओं ने उनसे दूध ग्रहण करने का निवेदन किया। दूध पीने से विष का असर कम हो गया और भगवान शिव के शरीर की तपन शांत हो गई। तभी से शिवजी को दूध बहुत प्रिय है। यही कारण है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। विष के कारण भगवान शिव का कंठ नीला होने के कारण ही उन्हें नीलकंठ कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed