फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Magh Bihu 2024 date When is Magh Bihu know how this festival is celebrated in assam

Magh Bihu 2024: इस साल कब है माघ बिहू? जानें किस तरह से मनाया जाता है यह पर्व

Sun, 14 Jan 2024 02:58 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

Magh Bihu 2024: इस साल 16 जनवरी 2024 को माघ बिहू मनाया जा रहा है। असम में यह पर्व सप्ताहभर मनाया जाता है। इस उत्सव में पारंपरिक असमिया खेल जैसे टेकेली भोंगा और भैंस लड़ाई भी शामिल होती है।

विज्ञापन
Magh Bihu 2024 date When is Magh Bihu know how this festival is celebrated in assam
Magh Bihu 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Magh Bihu 2024: माघ बिहू असम राज्य का एक प्रमुख पर्व है। उत्तर-पूर्वी राज्य में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिस प्रकार सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब-हरियाणा में लोहड़ी और दक्षिण भारत में पोंगल मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार उत्तर पूर्वी राज्य असम में माघ बिहू मनाया जाता है। पोंगल की तरह बिहू भी किसानों का त्योहार है। इस दिन असम वासी प्रकृति और भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए आभार व्यक्त करते हैं। यह त्योहार माघ महीने मनाया जाता है, इसलिए इसे माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल माघ बिहू कब है और इसे किस तरह मनाया जाता है...

विज्ञापन


Pongal 2024: चार दिनों तक चलता है पोंगल पर्व, जानिए हर दिन का महत्व
विज्ञापन


माघ बिहू 2024 तिथि
इस साल 16 जनवरी 2024 को माघ बिहू मनाया जा रहा है। असम में यह पर्व सप्ताह भर मनाया जाता है। इस उत्सव में पारंपरिक असमिया खेल जैसे टेकेली भोंगा और भैंस लड़ाई भी शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मनाया जाता है माघ बिहू
असम में माघ बिहू दिन किसान परिवारों के द्वारा ब्राई शिबराई देवता की पूजा की जाती है। इस दिन किसान सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मौसम की पहली फसल ब्राई शिबराई देवता को अर्पित करते हैं। यह एक सांस्कृतिक त्योहार है। इसमें गांव के लड़के और लड़कियां पारंपरिक धोती, गमोसा और अन्य रंगीन कपड़े पहन कर टोली बना कर नृत्य करते हैं।


माघ बिहू के खास पकवान
इस पर्व में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसमें खार, आलू पितिका, जाक और मसोर टेंगा जैसे पकवान मुख्य रूप से तैयार किए जाते हैं। आलू पितिका में उबले आलू को मसल कर, उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, सरसों तेल डाला जाता है और इसे चावल, दाल, नींबू के साथ खाया जाता है। जाक में हरी पत्तेदार सब्जियां होती हैं। वहीं मसोर टेंगा में मछली के पकवान होते हैं।

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

एक साल में आता तीन बार आता है बिहू पर्व
माघ बिहू के अलावा असम में बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू भी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। बोहाग बिहू बैसाख माह में आता है। वहीं कोंगाली बिहू कार्तिक माह में मनाया जाता है। जबकि माघ बिहू माघ के महीने में मनाया जाता है, इसलिए इसे माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed