फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Lohri 2025 Know Dulla Bhatti Lohri Story Significance and Other Important Details in Hindi

Lohri Festival 2025 : लोहड़ी के दिन क्यों गाए जाते हैं दुल्ला भट्टी के गीत? जानते हैं इसकी कहानी

Sun, 12 Jan 2025 11:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 11:01 AM IST
सार

Who Was Dulla Bhatti: नए साल पर सबसे पहले लोहड़ी और फिर मकर संक्रांति मनाई जाती है। लोग इन दोनों त्योहारों का इंतजार करते हैं। लोहड़ी सिखों का प्रमुख त्योहार है। पंजाब में इस त्योहार को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। हालांकि, अब पूरे भारत के लोग इसे पसंद करते हैं। इस त्योहार पर महिलाएं लोकगीत गाती हैं। सभी लोग मिलकर भांगड़ा और गिद्दा करते हैं।

विज्ञापन
Lohri 2025 Know Dulla Bhatti Lohri Story Significance and Other Important Details in Hindi
दुल्ला भट्टी लोहड़ी गीत - फोटो : amar ujala

विस्तार

Dulla Bhatti Lohri Story: मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। जहां 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया जाएगा वहीं उससे एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन लकड़ियों ढेर पर सूखे उपले रखकर लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की जाती है। इसके बाद आग के चारों ओर परिक्रमा की जाती है। लोहड़ी की अग्नि में  तिल, मूंगफली, गेंहू और गुड़ का प्रसाद डालकर पूजा की जाती है। इस दिन जो पारंपरिक गीत गाए जाते हैं वो बहुत ही लोकप्रीय हैं। लोहड़ी का त्योहार इन लोकगीतों के बिना अधूरा मन जाता है। इन्हीं लोकगीतों में शामिल है दुल्ला भट्टी के गीत। लोहड़ी के दिन क्यों गाए जाते हैं दुल्ला भट्टी के गीत। आइए जानते हैं क्या है दुल्ला भट्टी की कहानी। 

विज्ञापन

 

Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल

विज्ञापन

Jain Festival 2025 Calendar: 2025 में कब-कब मनाए जाएंगे जैन धर्म के प्रमुख त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

Lohri 2025 Upay: शुभ योग में लोहड़ी का पर्व, परिवार में सुख-समृद्धि के लिए करें ये खास उपाय

Lohri 2025 Know Dulla Bhatti Lohri Story Significance and Other Important Details in Hindi
दुल्ला भट्टी लोहड़ी गीत - फोटो : Adobe stock

दुल्ला भट्टी की लोकप्रिय कथा
एक दुल्ला भट्टी की कहानी लोहड़ी से जुड़ी सबसे प्रमुख कथाओं में से एक है। दुल्ला भट्टी अपनी बहादुरी और गरीबों के प्रति अपनी दया के लिए जाने जाते हैं। लोक कथाओं के अनुसार, मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान, दुल्ला भट्टी युवा लड़कियों को गुलामी में बेचे जाने से बचाते थे। वह उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाता और उनकी शादी के लिए दहेज भी देता।

 एक अन्य कहानी के मुताबिक एक गांव में सुंदरदास नामक किसान रहा करता था। उसकी सुंदरी और मुंदरी नाम की दो बेटियां थीं। इन दोनों लड़कियों की जबरदस्ती शादी करवाई जा रही थी। दुल्ला भट्टी ने मौके पर पहुंचकर इस शादी को रुकवा दिया था। इसके बाद दोनों लड़कियों की शादी खुशी-खुशी उचित वरों से करवाई गई।

हर साल, जब परिवार लोहड़ी की आग के चारों ओर इकट्ठा होते हैं, तो वे दुल्ला भट्टी के बारे में मज़ेदार गीत गाते हैं, जो उनके साहस, दयालुता और अपने लोगों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं। ये गीत अक्सर उनके प्रयासों को उजागर करते हैं। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत को याद रखने और उनका सम्मान करने का अवसर देता है।

Lohri 2025 Know Dulla Bhatti Lohri Story Significance and Other Important Details in Hindi
दुल्ला भट्टी लोहड़ी गीत - फोटो : adobe stock

लोहड़ी का गीत
सुंदर मुंदरिये हो !
तेरा कौन विचारा हो !
दुल्ला भट्टी वाला हो !
दुल्ले धी व्याही हो !
सेर शक्कर पाई हो !
कुड़ी दे जेबे पाई
कुड़ी दा लाल पटाका हो !
कुड़ी दा सालू पाटा हो !
सालू कौन समेटे हो !
चाचे चूरी कुट्टी हो !
ज़मिदारां लुट्टी हो !
ज़मींदार सदाए हो !
गिन-गिन पोले लाए हो !
इक पोला रह गया !
सिपाही फड के लै गया !
सिपाही ने मारी ईट
भावें रो भावें पिट
सानू दे दे लोहड़ी
तुहाडी बनी रवे जोड़ी !

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed