फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   krishna janmashtami 2018 live celebration shiv durga mandir samiti at noida

नोएडा का शिव दुर्गा मंदिर हुआ कृष्णमय, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दिखीं मनमोहक तस्वीरें

Mon, 03 Sep 2018 11:55 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 live celebration shiv durga mandir samiti at noida

श्रावण के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। आज देशभर के मंदिरों में जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। पूरा देश जन्माष्टमी के रंग में रंगा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है, वहीं दिल्ली में भी श्रद्धालुओं से मंदिर पटे पड़े हैं। देश के बाकी अन्य हिस्सों में भी लोग अपने-अपने ढंग से इस त्योहार को मना रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के अलावा नोएडा में भी कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी नोएडा सेक्टर 12 का मशहूर शिव दुर्गा मंदिर में शिव दुर्ग मंदिर समिति के द्वारा बाल गोपाल का जन्मोत्सव की तैयारी हो रही है। रात के 8 बजे से 12 बजे तक मंदिर समिति द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां की जा रही है। जिसमें आस-पास के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजनों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता और राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली जा रही है।

विज्ञापन

शिव दुर्गा मंदिर समिति कर रहा है विशेष तैयारियां

krishna janmashtami 2018 live celebration shiv durga mandir samiti at noida

शिव दुर्गा मंदिर समिति कर रहा है विशेष तैयारियां
कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में आज शाम से ही शिव दुर्गा मंदिर में रौनक देखते ही बनती है। सैकड़ो की तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी की ओर से वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे। जन्म के दौरान मंत्रोच्चार की ध्वनियों से मंदिर परिसर गूंज उठेगा। घंटों की ध्वनि लोगों को कान्हा के जन्म की सूचना देगी। घरों में सजेगी विशेष  झांकी और जन्माष्टमी खास बनाने को घरों में भी तैयारी रहेगी। 

जन्माष्टमी को सफल बनाने के लिए शिव दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की देखरेख की मुख्य जिम्मेदारी समिति के अक्ष्यक्ष फूल चन्द गनोत्रा, महासचिव विनोद, कोषाध्यक्ष आर के चोपड़ा और इन्द्रजीत पासी ने संभाल रखी है। इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भी जन्माष्टमी कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है जिनमें से मुख्य रूप से समिति के सदस्य राजेन्द्र शुक्ला,मुकेश कुमार,अश्विनी मेहता, रमेश ढ़ींगरा, कपिल उत्पल, राधा कृष्ण गर्ग, श्रीमति प्रेम उत्पल, शुभ लता, सुषमा गनोत्रा, अंजू चौहान, ऊषा पासी ,वीना चोपड़ा, पुनीत शुक्ला, अभिनव कुमार, पंडित बी.डी. सेमवाल और पं. एम एन सेमवाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed