फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   kojagori laxmi puja 2019 kojagiri purnima puja

Laxmi Puja 2019: कोजागरी पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें लक्ष्मी पूजा

Sun, 13 Oct 2019 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Oct 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
kojagori laxmi puja 2019 kojagiri purnima puja
लक्ष्मी पूजा
शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के साथ कोजागरी पूर्णिमा भी है। इस दिन माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है। मान्यता है कि इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा यानि कोजागरी पूर्णिमा पर रात को जागने पर मां घर आती हैं और महालक्ष्मी को जो भी व्यक्ति जागते हुए दिखाई देता है और पूजा ध्यान में लगाए हुआ होता है उन्हें देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है। भक्तों को धन- वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। कोजागरी पूर्णिमा का व्रत रखने से दरिद्रता दूर होती है।  
विज्ञापन


कोजागरी पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त
कोजागरी पूर्णिमा- 13 अक्टूबर 2019
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 13 अक्टूबर की रात 12 बजकर 36 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 14 अक्टूबर की रात 2 बजकर 38 मिनट पर


माता लक्ष्मी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्गुण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता...॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed