फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Know Weekly vrat festivals and its muhurat

नवंबर महीने के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त

Mon, 11 Nov 2019 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Know Weekly vrat festivals and its muhurat
नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

नवंबर माह का यह सप्ताह व्रत एवं त्योहारों के लिए खास है। सप्ताह की शुरुआत जहां मर्णिकर्णिका स्नान से हुई है तो वहीं इसका अंत वृश्चिक संक्रांति से होगा। आइए इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों पर डालते हैं एक नजर....

विज्ञापन


11 नवंबर 2019, सोमवार
मणिकर्णिका स्नान -
हिन्दू मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को जो व्यक्ति मणिकर्णिका घाट पर स्नान करता है उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


12 नवंबर 2019, मंगलवार

देव दिवाली -
शिव नगरी काशी में मनाए जाने वाले पर्व देव दिवाली का प्रदोष काल मुहूर्त 5 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर 7 बजकर 48 तक रहेगा। आज के दिन बनारस के घाटों में देवता स्वर्ग लोक से दिवाली मनाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा- आज के दिन कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ नवंबर 11, 2019 को शाम 06:04 बजे से शुरु होगा जो नवंबर 12, 2019 को शाम 07:06 बजे समाप्त होगा।


गुरु नानक जयंती - साल 2019 में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 550वाँ जन्मोत्सव है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जानते हैं।

भीष्म पंचक - कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक के व्रत को भीष्म पंचक नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।

15 नवंबर 2019,  शुक्रवार
संकष्टि चतुर्थी - प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टि चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने का विधान है।

17 नवंबर 2019, रविवार
वृश्चिक संक्रांति -
वृश्चिक संक्रांति का आशय है सूर्य का वृश्चिक राशि में आगमन। इस दिन सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed