फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Know the significance of hindu month Margashirsha

जानिए हिन्दू माह मार्गशीर्ष का महत्व और इस महीने पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

Fri, 15 Nov 2019 09:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 15 Nov 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Know the significance of hindu month Margashirsha
27 अक्टूबर का पंचांग

मार्गशीर्ष हिन्दू पंचांग का आठवां महीना है, जो प्रारंभ हो चुका है। इस महीने का अंत मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूणिमा (12 दिसंबर, 2019) को होगा। बोलचाल में इस महीने को अगहन मास भी कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह माह बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल इस महीने का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से हैं। क्योंकि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में धनुर्धारी अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस दिन गीता जयंती भी मनायी जाती है। गीता के एक श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने इस मार्गशीर्ष मास की महीमा बताते हुए कहते हैं - 

विज्ञापन

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्।
मासानां मार्गशीर्ष Sहमृतूनां कुसुमाकरः।। 

अर्थात गायन करने योग्य श्रुतियों में मैं बृहत्साम, छंदों में गायत्री तथा मास में मैं मार्शीर्ष और ऋतुओं में बसंत हूँ। शास्त्रों में मार्गशीर्ष का महत्व बताते हुए कहा गया है कि हिन्दू पंचांग के मार्गशीर्ष माह में गंगा जैसी पवित्र नदियों पर स्नान करने से रोग, दोष और पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। इस महीने पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस माह दान-पुण्य करने का भी बड़ा महत्व है। मार्गशीर्ष माह में गजेन्द्र स्तोत्र एवं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। कहा जाता है कि ऋषि कश्यप ने इसी माह में भारत के मुकुट कह जाने वाले कश्मीर की स्थापना की थी।

विज्ञापन


मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार

16 नवंबर 2019 - चतुर्थी व्रत
19 नवंबर 2019 - महाकाल भैरवाष्टमी
22 नवंबर 2019 - उत्पत्ति एकादशी व्रत
24 नवंबर 2019 - प्रदोष व्रत
26 नवंबर 2019 - अमावस्या, श्री बालाजी जयंती
01 दिसंबर 2019 - श्री बांकेबिहारी प्रकट उत्सव (वृंदावन)
02 दिसंबर 2019 - स्कंद षष्ठी
03 दिसंबर 2019 - भद्रा सप्तमी (मित्र सप्तमी)
08 दिसंबर 2019 - मोक्षदा एकादशी व्रत, गीता जयंती
09 दिसंबर 2019 - अखंड द्वादशी, प्रदोष व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed