फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   know special puja method for mahashivratri 2019

Mahashivratri 2019 : कितना भी ताकवर शत्रु हो, विजय जरूर दिलाती हैं ये शिव साधनाएं

Sun, 03 Mar 2019 11:59 AM IST
Madhukar Mishra मधुकर मिश्र, अमर उजाला, दिल्ली
मधुकर मिश्र, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
know special puja method for mahashivratri 2019
Mahashivratri 2019

महाशिवरात्रि पर की जाने वाली तमाम साधनाओं में आज आप हम आपको बताएंगे वह विशेष साधना जिसके करने से बड़े से बड़े शत्रु पर विजय पाई जा सकती है। इस ब्रह्मांड में तीन सबसे बड़े अस्त्र माने गए हैं। जिनमें पहला पशुपतास्त्र, दूसरा नारायणास्त्र एवं तीसरा ब्रह्मास्त्र है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव के पास त्रिशूल के अलावा चार शूलों वाला परम शक्तिशाली दिव्य अस्त्र है, जिसे पशुपतास्त्र कहते हैं। 

विज्ञापन

know special puja method for mahashivratri 2019
Mahashivratri 2019

शिव ने अर्जुन को दिया था यह पशुपतास्त्र 
महाभारत के युद्ध में विजय की कामना करते हुए अर्जुन ने भगवान शिव की कठिन तपस्या करके इस पशुपतास्त्र को प्राप्त किया था। भगवान शिव ने इसे अर्जुन को देते हुए कहा था कि इसे तुम्हें चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे पास रखने मात्र से ही तुम्हारी विजय हो जाएगी और यदि तुमने इसे गलती से चला दिया तो संसार में प्रलय आ जा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

know special puja method for mahashivratri 2019
Mahashivratri 2019

चारों दिशा से विजय दिलाने वाली साधना
आज के समय शिव के इस दिव्य अस्त्र को प्राप्त करना तो कठिन कार्य है लेकिन कोई भी साधक महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करके शत्रुओं पर विजय पा सकता है। शिव के इस चमत्कारी शूलास्त्र यानी पशुपतास्त्र की साधना सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस साधना को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर या सोमवार के दिन किसी योग्य गुरु के सान्निध्य में विधि-विधान से ही करें। यदि इस साधना को कर पाने में असमर्थ हों तो महाशिवरात्रि के दिन पाशुपतास्त्र स्तोत्र का पाठ करें। भगवान शिव को समर्पित यह पाठ चारों दिशा से विजय दिलाता है।

विज्ञापन

know special puja method for mahashivratri 2019
Mahashivratri 2019

महाकालेश्वर साधना
सनातन परंपरा में भगवान शिव की साधना को कल्याणकारी माना गया है। शिव के तमाम स्वरूपों में महाकाल की साधना सभी प्रकार की सिद्धि और मृत्यु के भय को दूर करने वाली है। भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है और शत्रुओं का नाश होता है। महाकाल की साधना महाशिवरात्रि के दिन या सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुख करके करके पूजन करते हुए किसी योग्य पंडित के माध्यम से संपूर्ण करें। महाकाल की साधना मृत्यु शय्या पर पड़े व्यक्ति को भी जीवन प्रदान कर सभी संकटों से बचाने वाली है। 

know special puja method for mahashivratri 2019
Mahashivratri 2019

रामेश्वरम् साधना
भगवान शिव की इस दिव्य साधना को भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व किया था। इस महासाधना के पश्चात् प्रभु श्रीराम ने अपने शत्रु रावण का अंत कर विजय प्राप्त की थी। इस साधना को महाशिवरात्रि या किसी सोमवार को प्रदोषकाल में करें। कहने का तात्पर्य इसे संध्याकाल में यानी सूर्यास्त से पूर्व और सूर्यास्त के बाद अर्थात् दिन रात्रि के संधिकाल में दक्षिण की ओर मुख करके पीले आसन पर की जानी चाहिए। इस साधना को विधि-विधान से करने पर शत्रु पर विजय अवश्य प्राप्त होती है।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed