Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   know about shitla ashtami puja muhurat 2018

शीतला अष्टमी आज, माता को लगाया जाता है इस दिन बासी भोग, जानिए शुभ मुहूर्त

Fri, 09 Mar 2018 10:31 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
know about shitla ashtami puja muhurat 2018

चैत्र माह की कृष्ण पक्ष को महाशक्ति के मुख्य स्वरुप शीतला माता की पूजा की जाती है। इस बार शीतला अष्टमी 9 मार्च 2018 को है।  इस पर्व को बूढ़ा बसोड़ा या लसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मां शीतला का आराधना से कई तरह के दुष्प्रभावों से मुक्ति दिलाती हैं। ऐसी मान्यता है माता शीतला का व्रत रखने से तमाम तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। मां शीतला की पूजा होली के बाद आने वाले पहले सोमवार या फिर गुरुवार के दिन ही किया जाता है। शीतला माता के हाथ में झाडू और कलश होता है। माता के हाथ में झाडू होने का मतलब लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करने से होता है। कलश में सभी 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है।

विज्ञापन


माता शीतला देवी की उपासना से सभी तरह पाप नष्ट हो जाते है। शीतलाष्टमी के एक दिन पहले भोग लगाने के लिए बासी खाने का भोग तैयार किया जाता है। शीतला अष्टमी के दिन माता को प्रसाद चढ़ाया जाता है।  शीतला अष्टमी पूजा का शुभ मुहुर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक है। ऐसी मान्यता है अगर किसी भी व्यक्ति को जब चेचक निकल आता है तो घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। नियम के अनुसार माता भगवती की पूजा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed