{"_id":"5d96e1c48ebc3e013077281e","slug":"karwa-chauth-vrat-2019-date-and-shubh-muhrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब है करवा चौथ व्रत और क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
जानिए कब है करवा चौथ व्रत और क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त
Fri, 04 Oct 2019 11:38 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth
- फोटो : ट्विटर
करवा चौथ प्यार और उत्साह का त्योहार है और हर महिला के लिए बहुत पूजनीय होता है। करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश के साथ चंद्रमा की भी पूजा करने का विधान है। करवा चौथ के व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति के लिए व्रत रखती है और दिन भर भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। यही नहीं कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए इस दिन व्रत रखती है। यह निर्जला व्रत होता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है। इसके बाद पति जल पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ता है।
विज्ञापन
कब है करवा चौथ
इस साल करवा चौथ गुरुवार 17 अक्टूबर 2019 को है। मान्यता के अनुसार इस व्रत को वह लड़कियां भी करती हैं, जिनकी शादी की उम्र हो चुकी है या शादी होने वाली है। करवा चौथ महज एक व्रत नहीं है, यह पति-पत्नी के पावन रिश्ते को अधिक मजबूत करने वाला पर्व भी है।
विज्ञापन
क्यों होती है चंद्रमा की पूजा
चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है।
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त
17:50:03 से 18:58:47 तक
करवा चौथ चंद्रोदय समय
20:15:59