फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth today moonrise time aaj chand kitne baje niklega chand nikalne ka samay

Karwa Chauth Today Moonrise Time: करवा चौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Sun, 20 Oct 2024 03:31 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Oct 2024 03:31 PM IST
सार

Karwa Chauth Today Moonrise Time: दैनिक पंचांग के अनुसार आज, 20 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर रहेगा। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों के अनुसार चांद के दिखने में थोड़ा समय का अंतर रहेगा। 
 

विज्ञापन
karwa chauth today moonrise time aaj chand kitne baje niklega chand nikalne ka samay
करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth Today Moonrise Time:  आज शुभ योग में करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और मंगलकामना के निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय 16 श्रृंगार  करके करवा माता और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हुए कथा सुनती हैं। इसके बाद रात को चांद के निकलने का इंतजार किया जाता है और जैसे ही आसमान में चांद का दीदार होता है चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के प्रेम, स्नेह, रिश्तों की पवित्रता और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए करवा माता, भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी की आराधना करती हैं उनका अखंड सौभाग्यवाती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ व्रत के नियमों का पालन करने पर वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। करवा चौथ पर सूर्यास्त के बाद पूजा की जाती और सभी सुगाहिन महिलाओं को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज रात देश के अलग-अलग शहरों में कितने बजे करवा चांद का चांद निकलेगा। 

विज्ञापन


करवा चौथ 2024 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Shubh Muhurat Time)
मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय ( Today Moonrise Timing)
दैनिक पंचांग के अनुसार आज, 20 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर रहेगा। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों के अनुसार चांद के दिखने में थोड़ा समय का अंतर रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

(वैदिक पंचाग के मुताबिक अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय)

शहर समय
दिल्ली             रात 07:53
नोएडा             रात 07:52
मुंबई               रात 08:36
कोलकाता      रात 07:22
चंडीगढ़           रात 07:48
पंजाब            रात 07:48
जम्मू             रात 07:52
लुधियाना         रात 07:52
देहरादून            रात 07:24
शिमला              रात 07:47
पटना                 रात 07:29
लखनऊ            रात 07:42
कानपुर              रात 07:47
प्रयागराज           रात 07:42
इंदौर               रात 08:15
भोपाल              रात 08:07
अहमदाबाद       रात 08:27
चेन्नई                रात 08:18
बंगलूरू             रात 08:30
जयपुर              रात 08:05
रायपुर            रात 07:43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed