फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2024 puja thali and samagri know kab hai Karwa Chauth

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा थाली में जरूर रखें ये खास चीजें, सौभाग्यवती भव का मिलेगा आशीर्वाद

Fri, 27 Sep 2024 03:37 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

Karwa Chauth 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 puja thali and samagri know kab hai Karwa Chauth
Karwa Chauth 2024a - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2024: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए उपवास रखती हैं, और विधि विधान से करवा माता की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में करवा चौथ को पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करना वाला पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती है, जिसका पारण चांद निकले पर किया जाता है।

विज्ञापन

इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस तिथि पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में पूजा पाठ करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। इस दौरान पूजा की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करने से परिवार में भी खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही सभी में प्रेम व स्नेह का संचार होता है। ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

पूजा थाली में जरूर रखें ये खास चीजें

 

  • करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान पूजा की थाली में करवा जरूर होना चाहिए, बिना इसके पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवे को नदी का प्रतीक माना जाता है। 
  • हिंदू धर्म में तांबे के लोटे को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। हर पूजा पाठ से जुड़े कार्य में इसे शामिल करने का विधान है। ऐसे में आप तांबे का लोटा जरूर रखें। इस लोटे से व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ देती है।
  • करवा चौथ की व्रत पूजा के समय करवा माता की तस्वीर होनी चाहिए। साथ ही सींक को भी शामिल करें। मान्यता है कि सींक को माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 
  • इस दौरान पूजा थाली में फल, फूल व सुहाग का सामान रखें। इस दौरान दीपक और मिठाई रखना न भूलें।
  • करवा चौथ के व्रत का पारण करते समय छलनी से पति का चेहरा देखने की परंपरा है। ऐसे में पूजा की थाली में छलनी जरूर रखें।

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed