{"_id":"6714af9e9d6d57a949027f5b","slug":"karwa-chauth-2024-date-time-galti-se-toot-jaae-vrat-to-kya-karein-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2024: अगर गलती से टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो तुरंत कर लें ये काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2024: अगर गलती से टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो तुरंत कर लें ये काम
Sun, 20 Oct 2024 01:21 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:21 PM IST
सार
Galti se Karwa Chauth Ka Vrat Tut Jaye To Kya Karein: निर्जला व्रत होने के कारण करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। ऐसे में पहली बार ऐसा व्रत रखने वाली महिलाओं को थोड़ी परेशानी होती है। यदि किसी महिला का व्रत पूजा से पहले ही टूट जाता है या खंडित हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कई प्रकार के दोष उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
यदि किसी महिला का व्रत पूजा से पहले ही टूट जाता है या खंडित हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कई प्रकार क
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए रखा जाता है। निर्जला व्रत होने के कारण करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। ऐसे में पहली बार ऐसा व्रत रखने वाली महिलाओं को थोड़ी परेशानी होती है। यदि किसी महिला का व्रत पूजा से पहले ही टूट जाता है या खंडित हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कई प्रकार के दोष उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी शास्त्र कुछ उपाय बताते हैं। आइए जानते हैं अगर गलती से आपका करवा चौथ का व्रत टूट जाए तो क्या करें।
गलती से व्रत टूटने पर क्या करें
अगर आपका करवा चौथ का व्रत पूजा से पहले गलती से टूट गया है तो घबराएं नहीं और न ही व्रत को बीच में छोड़ें। अगर गलती से आपका व्रत टूट जाए तो तुरंत हाथ जोड़कर भगवान से इस गलती के लिए माफी मांगें। माफी मांगने के बाद दोबारा व्रत करने का संकल्प लें। इस संकल्प को करने के लिए सबसे पहले अपने दाहिने हाथ में जल लें और क्षमा याचना मंत्र का 51 बार जाप करें। इसके बाद चंद्रदेव का ध्यान करके जल अर्पित कर दें। इसके बाद आप दोबारा व्रत आरंभ कर सकते हैं।
क्षमा याचना मंत्र इस प्रकार है-
आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। दिल्ली में चांद 7:53 बजे, नोएडा में 7:52, गुरुग्राम में 7:55 और गाजियाबाद में 07:52 बजे चांद दिखाई देगा।
विज्ञापन
करवा चौथ 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को सोलह श्रृंगार करते हुए एक खास जगह पर एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।