फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2024 date and Daan vidhi know kab hai Karwa Chauth

Karwa Chauth 2024 Daan: पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए करवा चौथ पर करें इन पांच चीजों का दान

Mon, 30 Sep 2024 03:10 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

Karwa Chauth 2024 Daan: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 date and Daan vidhi know kab hai Karwa Chauth
करवा चौथ पर करें इन पांच खास चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2024 Daan: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का उपवास रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु, तरक्की, स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है।

विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का उपवास वैवाहिक जीवन में खुशियां और विश्वास बढ़ाता है। इस दिन करवा माता की पूजा का विधान है। सभी व्रती महिलाएं करवा माता की कथा सुनती है, जिससे सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद मिलता है। इस बार करवा चौथ पर व्यतीपात योग और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस संयोग में दान से जुड़े कार्य करने पर पति-पत्नी में प्रेम व स्नेह बढ़ता है। साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए दान की चीजों के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन



करवा चौथ पर करें इन पांच खास चीजों का दान

 

  • इस साल करवा चौथ पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस योग में दूध का दान व्रती महिलाओं के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा मन का कारक होता है, और दूध का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में करवा चौथ पर दूध का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दौरान आप लौंग का दान भी कर सकते हैं। कहते हैं कि लौंग का दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को अन्न का दान करना चाहिए। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही परिवार में अन्न भंडार होता है।
  • करवा चौथ पर काजल का दान करना चाहिए, इसे सौभाग्य से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि काजल का दान करने से सभी प्रकार के नजर दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही पति की तरक्की के योग बनते हैं। 
  • इस दौरान आप गन्ना भी दान कर सकते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गन्ना दान करने से लाभ के योग बनते हैं।



 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed