{"_id":"633fc4850c78a657d3577c38","slug":"karwa-chauth-2022-kab-hai-13-or-14-october-know-karva-chauth-vrat-date-time-shubh-muhurat-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2022 Date: कब है करवा चौथ का त्योहार 13 या 14 अक्तूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2022 Date: कब है करवा चौथ का त्योहार 13 या 14 अक्तूबर? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Tue, 11 Oct 2022 01:31 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:31 PM IST
सार
Karwa Chauth 2022 Date:- सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। जानते हैं इस बार करवा चौथ 13 या 14 अक्तूबर कब मनाया जाएगा।
विज्ञापन
karwa chauth 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Karwa Chauth 2022 Kab Hai: करवा चौथ का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इस त्योहार में महिलाएं सुबह से व्रत का संकल्प लेते हुए शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह जल्दी से उठकर स्नान करके सोलह श्रृंगार करते हुए व्रत का संकल्प लेती हैं। इस त्योहार पर सभी सुहागिन महिलाएं किसी एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं और रात को चांद के दीदार करते हुए उपवास तोड़ती हैं। इस बार शुक्र के अस्त होने और चतुर्थी तिथि को लेकर करवा चौथ व्रत की तारीख में मतभेद है। कुछ ज्योतिषाचार्य और विद्वान करवा चौथ को 13 तो कुछ 14 अक्तूबर को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत मनाने की सही डेट, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व के बारे में...
कब मनाएं करवा चौथ 13 या 14 अक्तूबर को?
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्तूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही निर्धारित की जाती है। इस वजह से इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर 2022 को ही मनाया जाएगा।
Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ पर बन रहे हैं विशेष संयोग, निसंकोच रखें व्रत,करें शुक्र अस्त पर भी उद्यापन
विज्ञापन
करवा चौथ चतुर्थी तिथि 2022
चतुर्थी तिथि आरंभ- 13 अक्तूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समापन- 14 अक्तूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2022
इस बार करवा चौथ की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अक्तूबर 2022 को करवा चौथ पर पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त अमृतकाल है। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा दिन के अभिजीत मुहूर्त काल में भी की जा सकती है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार कोई भी शुभ कार्य या पूजा उस दिन के अभिजीत मुहू्र्त में किया जा सकता है।
अमृतकाल मुहूर्त- शाम 04 बजकर 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय : शाम 08 बजकर 09 मिनट पर होगा
देश के प्रमख शहरों में करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय

|