फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth katha time today 2020 auspisious sarvartha siddhi budhaditya and ganesh chaturthi

Karwa Chauth 2020 Shubh Muhurat Time: शुभ संयोग में करवा चौथ आज, इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा

Wed, 04 Nov 2020 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2020 11:33 AM IST
सार

  • ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिस कारण से व्रत रखने और पूजा करने से सुहागिन महिलाओं के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
karwa chauth katha time today 2020 auspisious sarvartha siddhi budhaditya and ganesh chaturthi
करवा चौथ 2020: करवा चौथ व्रत वाले दिन शाम को चंद्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले ही पूजा आरंभ कर देनी होती है।

विस्तार

Karwa Chauth Shubh Muhurat Time 2020: आज करवा चौथ का पर्व है। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और एक दूसरे के प्यार समर्पण की कामना के लिए आज के दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखती हैं। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात को चांद के दर्शन और अर्घ्य देकर उपवास तोड़ती है। इस बार करवा चौथ पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। करवा चौथ में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। खास बात यह है कि इस बार बुधवार और गणेश चतुर्दशी होने के कारण करवा चौथ बहुत ही शुभ और मंगलकारी होगा। इसके अलावा चार शुभ योग और भी बना है।
विज्ञापन


करवा चौथ पर चार शुभ योग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिस कारण से व्रत रखने और पूजा करने से सुहागिन महिलाओं के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग सुबह से है जो कि अगले दिन की सुबह तक रहेगा। वहीं सूर्य और बुध का गोचर तुला राशि में होने से बुधादित्य योग बना हुआ है। इस बार करवा चौथ पर गणेश चतुर्था और बुधवार के साथ पड़ने के कारण शुभलाभकारी होगा। करवा चौथ पर चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध है। गुरु धनु राशि में रहेंगे। इस सभी शुभ योग होने के कारण करवा चौथ शुभ लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ पूजा विधि 
करवा चौथ की पूजा की थाली में रोली, चावल, दीपक, फल, फूल, बताशा, सुहाग का सामान और जल से भरा कलश रखा जाता है। करवा के ऊपर मिटटी की सराही में जौ रखे जाते हैं। जौ समृद्धि, शांति,उन्नति और खुशहाली का प्रतीक होते हैं।   चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें। मिट्टी का करवा गणेशजी का प्रतीक माना गया है,इ ससे चंद्रमा को अर्घ्य दें और दूसरे लोटे के पानी से व्रत खोलें।  

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 

चतुर्थी तिथि प्रारंभ - सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर (4 नवंबर 2020)
चतुर्थी तिथि समाप्त - सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर  (5 नवंबर 2020) 

चंद्रोदय का समय -  रात 8 बजकर 16 मिनट पर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक

Karwa Chauth 2020: जानिए आपके शहर में आज कब दिखेगा करवा चौथ का चांद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed