फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: जानिए आपके शहर में आज कब दिखेगा करवा चौथ का चांद

Wed, 04 Nov 2020 08:03 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Moon Timing: Karva Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November In Different Cities on Karva Chauth Vrat
karwa chauth 2020

Karwa Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November: हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 04 नवंबर को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पीए उपवास रखती है। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करती है। करवा चौथ में चांद का दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है।



Karwa Chauth 2020 Moon Timing: Karva Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November In Different Cities on Karva Chauth Vrat
करवा चौथ 2020
04 नवंबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
दिल्ली को आधार मानते हुए करवा चौथ की रात यानी 04 नवंबर को चांद रात के 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा। हालांकि अलग- अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में किस समय पर होंगे चांद के दर्शन...
Karwa Chauth 2020 Moon Timing: Karva Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November In Different Cities on Karva Chauth Vrat
करवा चौथ 2020
 
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
शहर समय
दिल्ली    8 बजकर 12 मिनट पर
नोएडा          8 बजकर 11 मिनट पर
मुंबई               8 बजकर 52 मिनट पर
जयपुर             8 बजकर 22 मिनट पर
देहरादून          8 बजकर 05 मिनट पर
लखनऊ         8 बजकर 00 मिनट पर
शिमला             8 बजकर 06 मिनट पर
गांधीनगर          8 बजकर 42 मिनट पर
इंदौर               8 बजकर 30 मिनट पर
भोपाल              8 बजकर 23 मिनट पर
अहमदाबाद       8 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता         7 बजकर 40 मिनट पर
पटना                7 बजकर 45 मिनट पर
प्रयागराज           8 बजकर 02 मिनट पर
कानपुर             8 बजकर 07 मिनट पर
चंडीगढ़           8 बजकर 09 मिनट पर
लुधियाना            8 बजकर 11 मिनट पर
जम्मू               8 बजकर 11 मिनट पर
बंगलूरू             8 बजकर 12 मिनट पर
गुरुग्राम         8 बजकर 12 मिनट पर
असम                7 बजकर 19 मिनट पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Moon Timing: Karva Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November In Different Cities on Karva Chauth Vrat
करवा चौथ 2020

करवा चौथ पर योग
Karwa Chauth 2020: इस बार चार नवंबर को करवा चौथ का पर्व है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार वर्षों बाद विशेष ज्योतिषीय योग और संयोग बन रहे हैं। चतुर्थी बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र, अहर्निश शिव महायोग, सर्वार्थसिद्धि योग और बुध प्रधान मिथुन राशि का चंद्रमा ये सब अखंड सुहाग के प्रतिमान करवाचौथ को कुछ विशेष बना रहे हैं। ये सभी योग पूरे शिव परिवार का आशीष प्रदान करने वाले हैं।  करवा चौथ चतुर्थी की तिथि बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। बुधवार को करवा चौथ पर भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिस कारण से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। इस योग पूजा करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलेगा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 Moon Timing: Karva Chauth 2020 Moon Rise Timing on 4 November In Different Cities on Karva Chauth Vrat
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ पूजा मुहूर्त Karwa Chauth 2020 Muhurat

करवा चौथ, 4 नवंबर  2020
करवा चौथ पूजा मुहूर्त-   शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 48 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय- रात 8 बजकर 15 मिनट पर

चतुर्थी तिथि का आरंभ, 04 नवंबर - 03:24
चतुर्थी तिथि समाप्त, 05 नवंबर- 05:14 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed