Kartik Purnima 2024: शश राजयोग में कार्तिक पूर्णिमा, जानें क्या करें और क्या न करें
Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विस्तार
Kartik Purnima 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा पूर्ण चमक के साथ आकाश में जगमगाता है, और चारों दिशाओं में अपनी रोशनी को फैलाए रखता है। इसे प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा पड़ती है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
इस साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन गजकेसरी राजयोग बन रहा है। उसके बाद शश राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या न करें।
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती हैं।
- इस दिन तिल का दान भी करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा को जल अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
- इस दिन घर की स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके बाद दीपदान करना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या न करें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि कोई आपके द्वार पर आए, तो उसे खाली हाथ न जाने दें।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दौरान कटु वचन भी न बोलें।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में पूजा पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं। ऐसे में भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन न करें।
- इस दिन चांदी के बर्तन या दूध जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्या भी हो सकती है।
- इस दौरान घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।