फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   kartik purnima 2018 puja vidhi timing importance of ganga snan significance shubh muhurat

Kartik Purnima 2018, 23 नवंबर को है, 6 उपायों को करने से सालभर नहीं रहेगी पैसों की कमी

Mon, 19 Nov 2018 12:28 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
kartik purnima 2018 puja vidhi timing importance of ganga snan significance shubh muhurat
कार्तिक पूर्णिमा

हिंदू धर्म में हर महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। जिसमें कार्तिक महीने की पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान आदि कई नामों से जाना जाता है। इस बार 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान, दीपदान और गरीबों को दान करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है इस दिन गंगा स्नान करने से सालभर गंगा स्नान करने के बराबर फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार अगर पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती।

विज्ञापन


उपाय

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण द्वार बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर के अंदर निगेटिव ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश नहीं करती है।
विज्ञापन


- कार्तिक पूर्णिमा पर शनि मंदिर जाकर भगवान शनि को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए ऐसा करने से आप के ऊपर से शनिदोष कम होता है।

- कार्तिक पूर्णिमा की शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की समृद्धि बनी रहेगी और दुर्भाग्य पीछा करना छोड़ देता है।

- अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे तो कार्तिक पूर्णिमा पर 11  कौड़ियों के ऊपर हल्दी का तिलक लाकर तिजोरी में रखें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय कुशा लेकर स्नान करने से लाभ की प्राप्ति होती है। इसके बाद भगवान शिव और विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजा-ध्यान के बाद गरीबों का उड़द दाल और चावल का दान करने से घर में सौभाग्य आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed