Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Jyeshtha Purnima 2024 date shubh muhurat and puja vidhi in hindi

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन वट वृक्षों की करें पूजा, तरक्की के बनेंगे योग

Sun, 16 Jun 2024 03:53 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

Jyeshtha Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। यह तिथि बहुत पवित्र होती है, इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इससे विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2024 date shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Jyeshtha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jyeshtha Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। यह तिथि बहुत पवित्र होती है, इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इससे विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साल में 12 पूर्णिमा मनाई जाती है और इन सभी का अपना अलग महत्व है। कहते हैं कि पूर्णिमा के बाद से दूसरे माह का प्रारंभ हो जाता है। वहीं ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दौरान चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते है। आप सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही या फिर चांदी का दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन कुछ खास वट वृक्षों की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि के योग बनते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कब है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा
इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून 2024 के दिन मनाई जाएगी। इस तिथि का शुभारंभ 21 जून 2024 को प्रातः 6 बजकर 1 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 22 जून 2024 को प्रातः 05 बजकर 07 मिनट पर होगा।

पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है। इस दौरान पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और आरती करें। इससे भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

बरगद के पेड़ की पूजा
हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा करना बेहद फलदायी होती है। मान्यताओं के अनुसार इसमें त्रिदेवों -ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, इसलिए पूजा करने पर इन तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन बरगद की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती है। माना जाता है कि बरगद की परिक्रमा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

तुलसी पूजन
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस दिन तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।  मान्यता है कि तुलसी पूजन से व्यक्ति के कुंडली से दोष कम होते हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा आध्यात्मिक शांति, समृद्धि, सौभाग्य और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसलिए ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा जरूर करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed