फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   jhulelal jayanti 2019 cheti chand birth anniversary sindhi community festival

भगवान झूलेलाल की जयंती आज, जानें वरुण देव को समर्पित इस पर्व की कहानी

Sun, 07 Apr 2019 09:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 07 Apr 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
jhulelal jayanti 2019 cheti chand birth anniversary sindhi community festival
झूलेलाल जंयती 2019

7 अप्रैल 2019 को झूलेलाल जयंती मनाई जाएगी। सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल है। झूलेलाल जंयती सिंधी समाज के लोग बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार झूलेलाल जयंती चैत्र मास की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। झूलेलाल भगवान वरुणदेव के अवतार है। भगवान झूलेलाल की जंयती को सिंधी समाज चेटीचंड के रूप में मनाता है। जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। चेटी चंड हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन अर्थात चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। सिंधी समाज में मान्यता है कि जल से ही सभी सुखों और मंगलकामना की प्राप्ति होती है इसलिए इसका विशेष महत्व है।

विज्ञापन


मान्यता
सिंधी समाज के अनुसार सिंधु प्रांत में मिरखशाह नामक शासक राज करता था उसके राज्य में प्रजा पर अत्याचार उसके द्वारा अत्याचार करने लगा था। इसके बाद सिंधी समाज ने 40 दिनों तक कठिन साधना की थी। तब सिंधु नदी में से भगवान झूलेलाल प्रकट हुए और कहा मैं 40 दिन बाद जन्म लेकर मिरखशाह के अत्याचारों से प्रजा को मुक्ति दिलाउंगा। इसके बाद चैत्र माह की द्वितीया तिथि को एक बालक ने जन्म लिया जिसका नाम उडेरोलाल रखा गया। उस बालक ने मिरखशाह के अत्याचार से सभी की रक्षा की। चेटीचंड के दिन सिंधी समाज के लोग झूलेलाल का उत्सव मनाते हैं और मीठे चावल, उबले नमकीन चने और शरबत का प्रसाद बांटते हैं।
विज्ञापन


एक अन्य मान्यता के अनुसार जब सिंधी समाज के व्यापारी जलमार्ग से गुजरते थे तो कई विपदाओं का सामना करना पड़ता था। ऐसे में इस समाज की महिलाएं अपने पति की सकुशलता की कामना के लिए जल के देवता भगवान झूलेलाल से मन्नतें मानती थीं। जब पुरुष वर्ग सकुशल लौट आता था, तब चेटीचंड को उत्सव के रूप में मनाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed