फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   janki jayanti 2020 date 16 February know puja vidhi

जानकी जयंती 2020: इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए हाेती है सीताजी की पूजा

Thu, 13 Feb 2020 02:09 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
janki jayanti 2020 date 16 February know puja vidhi
Sita Jayanti 2020 - फोटो : sita

जानकी जयंती 16 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे सीता जयंती और सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, जानकी जंयती काे त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता सीता की विशेष रूप से पूजा की जाती है।  जानकी जंयती को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धार्मिक आस्था के लिए यह बेहद ही पावन दिन है। दरअसल, सीता अष्टमी के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए माता सीता की पूजा-अर्चना करती है।

विज्ञापन


पति की लंबी दीर्घायु के लिए रखती हैं महिलाएं व्रत
इस दिन को माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने घर की सुख शांति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मंदिरों में भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा के लिए भक्तों का तांता लग जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा करता है उसे सोलह महा दान का फल और पृथ्वी दान का फल प्राप्त होता है। जानकी जंयती का व्रत सौभाग्यशाली स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। 
विज्ञापन


इसलिए कहा जाता है मां सीता को जानकी
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को माता सीता के शुक्रमय नाम ॐ श्री सीताय नम: का उच्चारण करना चाहिए। इससे बहुत अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान श्री राम और माता सीता की विधि विधान से पूजा करता है। उसे 16 महान दानों का फल मिलता है। जिसमें पृथ्वी दान का फल तथा समस्त तीर्थों का फल मिलता है। माता सीता जन्म पुष्य नक्षत्र में मंगलवार दिन हुआ था। माता सीता राजा जनक की पुत्री थी। इसलिए माता सीता को जानकी नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed