बड़े काम की है होली की राख, होगा धन लाभ, मिटेंगे रोग
- होलिका की राख को घर लाएंगे तो होगा लाभ।
- राहु केतु की बुरी दृषिटि को दूर करेगी ये राख।
- बीमारियां भी दूर करती है होलिका की राख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली आ गई है और रंग खेलने से एक रात पहले आप भी होलिका दहन करेंगे। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि इस राख के भी कई फायदे हैं।
होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह सुबह जाकर होलिका की राख घर ले आए। इसमें नमक और राई मिलाकर घर में रख लें। जब भी किसी को नजर बाधा हो या प्रेत बाधा लगे तो उसके सिर से उतार कर बाहर फेंक दे। यह नजर दोष में बेहद कारगर है।
अगर नवग्रह परेशान कर रहे हैं या राहु केतु और शनि की बुरी दृष्टि काम बिगाड़ रही है तो होलिका दहन स्थल से लाई राख को शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस राख को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से नवग्रह पीड़ा कम होती है।
अगर घर में परिवार के सदस्यों के बीच कलह चलती रहती है तो होली की राख को घर लाकर चारों कौनों में छिड़क दें। ध्यान रहे ऐसा करते वक्त घर के सदस्य आपको देखें नहीं। इससे घर में शांति और सौहार्द कायम होगा।
अगले दिन घर ले आएं होलिका की राख
होली जलने के अगले दिन सुबह सुबह होलिका की राख (सात चुटकी भरके) घर ले आएं। अब इस राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ एक लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी में रख दें। इससे घर में पैसा बढ़ेगा। अगर इस कपड़े को अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर लटकाएंगे तो दुकान और व्यापार की उन्नति होगी।
अगर घर परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो होली के अगले दिन होलिका की राख लाकर नित्य उस बीमार व्यक्ति के माथे पर लगाएं। इससे व्यक्ति जल्द ठीक होगा।