फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Holi Bhai Dooj 2024 Date Tilak Shubh Muhurat Puja Vidhi Significance in Hindi

Holi Bhai Dooj 2024: होली भाई दूज आज, जानें महत्व और भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त

Wed, 27 Mar 2024 09:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Mar 2024 09:27 AM IST
सार

Holi Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और फल, मिठाई आदि चीजें देकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बदले में अपनी बहन को हर विषम परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देता है। 

विज्ञापन
Holi Bhai Dooj 2024 Date Tilak Shubh Muhurat Puja Vidhi Significance in Hindi
Holi Bhai Dooj 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Holi Bhai Dooj 2024: सनातन धर्म में दीपावली और होली का बहुत ज्यादा महत्व है। दोनों ही पर्व के बाद आने वाली द्वितीया तिथि को भाई दूज कहा जाता है। पारंपरिक रूप से यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। बहुत जगह भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और फल, मिठाई आदि चीजें देकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बदले में अपनी बहन को हर विषम परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देता है। मान्यता है कि भाई दूज पर बहनों के तिलक लगाने से भाई की आयु बढ़ती है और उसके सभी संकट दूर होते हैं। होली भाई दूज इस साल आज यानी 27 मार्च को है। ऐसे में चलिए जानते हैं आज के दिन भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त क्या है... 

विज्ञापन


Holi Ki Katha: कब और कैसे हुई रंगों के पर्व होली की शुरुआत, भगवान शिव और कामदेव से जुड़ी है पवित्र कथा
विज्ञापन


होली भाई दूज 2024 डेट
इस साल होली 25 मार्च को है और होली के बाद भाई दूज 27 मार्च को मनाई जा रही है। 

होली भाई दूज 2024 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 26 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 27 मार्च 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर इसका समापन होगा। 27 मार्च को भाई को टीका करने के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली भाई दूज पर भाई को तिलक करने का मुहूर्त 

  • पहला मुहूर्त- सुबह 10.54 से दोपहर 12.27
  • दूसरा मुहूर्त-  दोपहर 03.31 से शाम 05.04

Chandra Grahan 2024: होली के दिन लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें


होली भाई दूज पर तिलक करने की विधि

  • सबसे पहले होली की भाई दूज पर अपने भाईयों को भोजन का निमंत्रण दें।  
  • भाई का प्रेम पूर्वक स्वागत कर उन्हें चौकी पर बैठाएं।  
  • ध्यान रहे भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।  
  • अब कुमकुम से तिलक कर चावल लगाएं।  
  • भाई को नारियल देकर समस्त देवी-देवता से उसकी सुख, समृद्धि दीर्घायु की कामना करें।  
  • अब भाई बहन को उपहार में सामर्थ्य अनुसार भेंट करें। भाई को भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed