फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2024 Precautions Pregnant Women For Her Baby What Should Do During Lunar Eclipse

Chandra Grahan 2024: होली के दिन लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें

Sun, 24 Mar 2024 02:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

Chandra Grahan 2024: ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन विषेश सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखना चहिए। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Precautions Pregnant Women For Her Baby What Should Do During Lunar Eclipse
चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिला पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandra Grahan 2024: 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। संयोग से इसी दिन होली भी है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखना चहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए...  

विज्ञापन


Chandra Grahan 2024: मार्च में लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल का सही समय

विज्ञापन
  • कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। वहीं घर में यदि पहले से पका हुआ भोजन रखा है तो उस पर तुलसी की पत्तियां या गंगाजल डाल दें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। मान्यता है कि इस तहह की चीजों का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है।
  • साथ ही गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। इससे उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सभी संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
  • साथ ही इस समय अपने इष्टदेव का स्मरण करना भी शुभ होता है। वहीं चंद्र ग्रहण के समापन के बाद स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहनें।

Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed