फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   happy eid al-adha 2021 bakrid mubarak shayari wishes quotes images greetings whatsapp facebook status in hindi

Happy Eid al-Adha 2021 Shayari: कुर्बानी के पर्व बकरीद पर दोस्तों और परिजनों से शेयर करें बधाई वाली ये शायरी...

Wed, 21 Jul 2021 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 21 Jul 2021 06:34 AM IST
सार

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईल-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। ईद-उल-फित्र के बाद यह इस्लाम का दूसरा बड़ा त्योहार है। बकरीद का त्योहार रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद बनाया जाता है।

विज्ञापन
happy eid al-adha 2021 bakrid mubarak shayari wishes quotes images greetings whatsapp facebook status in hindi
बकरा ईद 2021: बकरीद का पर्व वार्षिक हज यात्रा के अंत के प्रतीक रूप मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Happy Eid ul-adha 2021 Shayari In Hindi: ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म को मनाने वालों का यह दूसरा बड़ा त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईल-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। ईद-उल-फित्र के बाद यह इस्लाम का दूसरा बड़ा त्योहार है। बकरीद का त्योहार रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद बनाया जाता है। ईद-उल-फितर जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है इसे करीब एक महीने तक चलने वाले पाक रमजान के आखिरी दिन मनाया जाता है, जिसमें इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज अदा कर खुदा का शुक्रिया करते हैं। वहीं ईद-उल- अजहा को कुर्बानी के तौर पर मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन वार्षिक हज यात्रा के अंत के प्रतीक के रूप मनाया जाता है। इस बार बकरीद का पर्व 21 जुलाई 2021 को मनाया जा रहा है। कोरोनावायरस के कारण पिछले वर्ष की तरह इस बार भी हम सब को बकरीद का त्योहार कुछ बंदिशों में रहकर मनाना पड़ेगा। बकरीद के मौके पर आप अपने परिवार और दोस्तों को ईल-उल-जुहा की  शायरी भेज कर एक दूसरों को बधाईयां दे सकते हैं।

विज्ञापन


दिए जलते और जगमगाते रहें
हम आपको इसी तरह याद आते रहें
जब तक ज़िंदगी है ये दुआ है हमारी
आप ईद के चाँद की तरह जगमगाते रहें
आपको बकरा ईद मुबारक हो

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।।
बकरीद मुबारक

ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते है ईद मुबारक।।

सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो बकरीद!!

अल्लाह की रहमत सदा आपके परिवार पर बरसे,
हर गम आपके परिवार से दूर रहे। 
बकरा ईद की मुबारकबाद

आप और आपके परिवार को हमारी तरफ से बकरा ईद मुबारक हो

मुबारक नाम है अल्लाह का,
मुबारक हो बकरा ईद तुम्हें, 
जिसे तुम देखना चाहों उसी के दीदार हो तुम्हें, 
ईद मुबारक

सोचा किसी अपने से बात करूं,
अपने किसी खास को याद करूं, 
किया जो फैसला बकरा ईद मुबारक कहने का, 
दिल ने कहा.. क्यों ना सबसे पहले आपसे शुरुआत करूं

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रज़ा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज़-ए-ग़म यही हैं दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed