फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Happy Hanuman Jayanti 2020 do not forget such mistakes on the day of Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती के दिन भूलकर न करें ऐसी गलतियां

Wed, 08 Apr 2020 10:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Apr 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Happy Hanuman Jayanti 2020 do not forget such mistakes on the day of Hanuman Jayanti
हनुमान जयंती 2020

Happy Hanuman Jayanti 2020: आज हनुमान जयंती का पर्व है। चैत्र पूर्णिमा की तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार, संकटमोचक और अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता भगवान बजरंगबली की पूजा से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। भगवान हनुमान कलयुग के देवता है। जो भी भक्त सच्चे मन से इनकी आराधना करता है उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में हनुमानजी की पूजा के कुछ नियम बताएं गए हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


Hanuman Jayanti 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती के दिन इन बातों का रखें ध्यान-

- शुभ परिणामों के लिए एक स्थान पर कोई भी एक ही चित्र लगाएं।

- राम भक्त हनुमान बालब्रह्मचारी हैं, इनकी उपासना में पवित्रता का ध्यान रखना जरूरी है अतः भूलकर भी इनकी प्रतिमा या चित्र को शयन कक्ष में न लगाएं।

- सीढ़ियों के नीचे, रसोईघर या अन्य किसी अपवित्र स्थान पर भी इनका चित्र नहीं लगाना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

- घर में वास्तु दोष निवारण क़े लिए हनुमानचालीसा, सुंदरकांड एवं हनुमानाष्टक का पाठ करना भी शुभ फलदाई है।

- हनुमानजी की पूजा में कभी मांस और मदिरा का सेवन कर  उनकी आराधना नहीं करनी चाहिए।

- पूजा करते समय महिलाओं को कभी भी हनुमान जी की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

- उपवास करते समय नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

हनुमान जयंती पूजा शुभ मुहूर्त Hanuman Jayanti 2020 Date puja shubh muhurat 

मंगलवार 07 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा तिथि दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर आरम्भ होगी और 08 अप्रैल बुधवार को सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक विद्यमान रहेगी, उसके बाद बैसाख कृष्ण पक्ष आरम्भ हो जायेगा किन्तु, दिल्ली में सूर्य उदय सुबह 06 बजकर 03 मिनट होगा और पूर्णिमा सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक ही है भक्तों के लिए सुखद संयोग यह है कि इसी अवधि में मध्य लाभ और अमृत चौघड़िया रहेगी, साथ ही बुध और चन्द्र की होरा भी विद्यमान रहेगी। अतः इस अवधि के मध्य श्री हनुमान जी की जयंती के हेतु किये जप-तप पूजा-पाठ श्रृंगार आदि का समापन करना अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed