फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hanuman Janmotsav 2024 Remedies To Fulfill Desires Do These Work on Hanuman Janmotsav to Get Wealth in Hindi

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर एक परेशानी

Tue, 23 Apr 2024 07:26 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमानजी की भक्ति से व्यक्ति को मानसिक शांति, शक्ति और संबल मिलता है। उनकी भक्ति से भक्त के संदेह और भय का निवारण होता है और जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 Remedies To Fulfill Desires Do These Work on Hanuman Janmotsav to Get Wealth in Hindi
Hanuman Janmotsav 2024: हनुमानजी को राम का नाम बेहद प्रिय है। भगवान राम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hanuman Janmotsav 2024: सनातन धर्म के अनुसार हनुमानजी कलयुग के जाग्रत एवं सर्वाधिक पूजे जाने वाले भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार हैं। हनुमानजी की भक्ति से व्यक्ति को मानसिक शांति, शक्ति और संबल मिलता है। उनकी भक्ति से भक्त के संदेह और भय का निवारण होता है और जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इनकी भक्ति से व्यक्ति में आध्यात्मिक उन्नति और गुणों की वृद्धि होती है। हनुमान जयंती के दिन कुछ धार्मिक उपाय करने से सुख, शांति, आरोग्य और लाभ की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


समस्याओं से मुक्ति के लिए
हनुमानजी को राम का नाम बेहद प्रिय है। भगवान राम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से राम का नाम लिखें और इसे चढ़ाएं ,ऐसा करने से आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा पीपल के 11 पत्तों पर चन्दन या रोली से राम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें।
विज्ञापन


कोर्ट-कचहरी या अन्य कष्टों से बचने के लिए
शास्त्रों में हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना गया है। बजरंगबली को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति मिलती है। जो भक्त हनुमानजी को विधि-विधान से चोला चढ़ाते हैं उसके जीवन में भूत-पिशाच, शनि व ग्रहबाधा, रोग-शोक, कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना या कर्ज, चिंता आदि परेशान नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
मनोरथ पूर्ति के लिए
मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों, देसी घी या चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा में हनुमान जी को अष्टसिद्धि और नवनिधि के दाता कहा गया है। जो भक्त नियमित रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हनुमानजी उनकी हर मनोकामना को पूरी करते हैं चाहे वह धन संबंधी इच्छा ही क्यों न हो। यदि आपको कभी आर्थिक संकट का सामना करना पड़े तो अपने मन में हनुमान जी का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दीजिए।

आर्थिक लाभ के लिए
मंगलवार को हनुमान जी को लाल, गुलाबी या पीले रंग के पुष्प जैसे गुलाब, गुड़हल, कमल, गेंदा, कनेर या सूर्यमुखी अर्पित करने से आपको सारे सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। इसी प्रकार हनुमानजी को इस दिन तुलसी की माला अर्पित करने से व्यक्ति को धन लाभ प्राप्त होगा।


बिगड़े काम बनाने के लिए
यदि आपके काम बिगड़ रहे है या फिर मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप मंगलवार के दिन किसी हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं और उसे मंदिर में ही भक्तों को बांटे तथा शेष प्रसाद स्वयं व अपने परिवार को ग्रहण करायें। इस प्रकार आपको लगातार गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed