फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hanuman Janmotsav 2024 Hanuman Jayanti Date shubh muhurat puja vidhi

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर घर में इस विधि से करें बजरंगबली की पूजा, मिट जाएंगे जीवन के संकट

Thu, 11 Apr 2024 05:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Apr 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 Hanuman Jayanti Date shubh muhurat puja vidhi
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला

Hanuman Janmotsav 2024: हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। पूरे भारत में हनुमान जयंती को बड़े उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि, हनुमान जयंती को 'हनुमान जन्मोत्सव' कहना ज्यादा उचित रहेगा क्योंकि मान्यता है कि बजरंगबली आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं। वह आज भी सभी के संकटों का निवारण करते हैं इसलिए उन्हें संकटमोचन के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


इस दिन बजरंगबली के भक्त उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में कई शुभ मांगलिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए इस दौरान कई उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से आरोग्य और लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती है। यदि आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करने में असमर्थ हैं, तो घर पर भी आप कुछ नियमों का पालन कर के उनकी पूजा कर सकते हैं। आइए उस विधि को जान लेते हैं।

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव 2024 पूजा मुहूर्त
हनुमान जन्मोत्सव या जयंती पर ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा का मुहूर्त सुबह 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक है।

घर पर ऐसे करें पूजा

  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें।
  • इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और सूर्यदेव को अर्घ्य दें
  • फिर एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। फिर उसपर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर, अक्षत, फूल अर्पित करें।
  • इस दौरान बेसन के लड्डू या बूंदी का प्रसाद रख सकते हैं, क्योंकि यह उन्हे अधिक प्रिय है।
  • इसके बाद आसन पर बैठकर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • पाठ के बाद हनुमान जी की आरती जरूर करें।
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन श्री राम जी की पूजा अवश्य करें। 

 

भूलकर भी न करें ये काम

हनुमान जन्मोत्सव के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन ना करें। इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। इसके अलावा हनुमान जन्मोत्सव के दिन बाल कटवाने की भी मनाही है। साथ ही किसी का अपमान भी ना करें अन्यथा अशुभ परिणामों को झेलना पड़ सकता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed