फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Guru Purnima 2024 date puja vidhi muhurat and importance

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Tue, 25 Jun 2024 09:51 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 25 Jun 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2024 date puja vidhi muhurat and importance
Guru Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2024: हम सभी के जीवन में गुरु की अहम भूमिका होती है। उनके मार्गदर्शन की सहायता से शिष्य को सफलता हासिल करने में आसानी होती है। जीवन को सही राह दिखाने में गुरु का बड़ा योगदान होता है, इसलिए हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। सभी गुरुओं को सम्मानित करने के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन गुरु के साथ-साथ अपने बड़ो की भी पूजा करनी चाहिए, इससे जीवन में उनका आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन

वहीं हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन अपने गुरुजनों की पूजा पाठ करने का विधान है। ऐसा करने से समस्त परेशानियों का निवारण होता है। इस दिन आषाढ़ मास की समाप्ति और सावन मास प्रारंभ होता है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद लाभदायक होता है। गुरु पूर्णिमा को भारत में बहुत ही श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास को संसार का पहला गुरु माना जाता है। इस दिन सभी को उनका नाम लेते हुए गुरु मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस साल गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा 2024
इस साल 21 जुलाई 2024 के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस तिथि की शुरुआत 20 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट से होगी। 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा।

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि
गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद भगवान वेद व्यास और अपने गुरु की मूर्ति स्थापित करते हुए पूजा करें। इस दौरान उन्हें फूल, फल और मिठाईयों का भोग लगाएं। बाद में अपने गुरु मंत्रों का जाप करें। इस दौरान गुरु चालीसा का पाठ भी करें।

जरूर करें ये काम
गुरु पूर्णिमा के दिन सभी लोगों को अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। ये दिन गुरु और शिष्य के बीच आस्था और पूजा का दिन होता है। ऐसे में शिष्य को अपने गुरु के चरणों को धोकर आशीर्वाद लेना चाहिए और चरण वंदना करनी चाहिए। इस दौरान गुरु के मंत्रों का जप भी करना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार महर्षि वेदव्यास को विष्णु जी ने चारों वेदों का ज्ञान दिया था। यही कारण है कि उन्हें इस संसार का पहला गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुओं की पूजा करने के लिए बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन गुरु की सेवा और आशीर्वाद लेने से व्यक्ति के जीवन में सफलताओं के योग बनते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विधान है। इस दौरान आप अन्नदान भी कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed