फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Guru Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat Importance And Significance

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Mon, 03 Jul 2023 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Jul 2023 07:05 AM IST
सार

आज 03 जुलाई 2023, सोमवार को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरु के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है।

विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Date Time Shubh Muhurat Importance And Significance
guru purnima 2023: गुरु अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

विस्तार

Guru Purnima 2023: हिंदू धर्म में गुरु के महत्व का विशेष रूप से वर्णन किया गया है। पौराणिक काल से ही गुरु का स्थान देवताओं से ऊपर बताया गया है। जैसा कि श्रीमदभगवतगीता में कहा गया है-  देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम्। ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते।। इसी तरह से संत कबीरदास भी गुरु के महत्व को समझाते हुए लिखा है-गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।। इस तरह से गुरुगीता के अनुसार- गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।। हर साल गुरु के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का त्योहार 03 जुलाई, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।  पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसीलिए इसे व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा का महत्व और पूजा विधि।

विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा तिथि 2023
हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष 2 जुलाई को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। जिसका समापन 3 जुलाई को रात 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा 2023 का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास को सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इस कारण से महर्षि वेदव्यास को इस संसार का पहला गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के पर्व के अवसर पर लोग अपने गुरुओं का आदर-सत्कार करते हुए उनका पूजन करते हैं। इस दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु ते की पूजा-आराधना की जाती है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा तिथि पर अन्नदान करने का काफी महत्व होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पूजा विधि 2023
अपने गुरु के प्रति आस्था भाव दिखाते हुए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान और ध्यान करते हुए अपने गुरु के पास जाकर उनकी पूजा करते हुए उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें। अगर किसी कारण से आप गुरु के पास नहीं जा सकते हैं तो आपको गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा भाव दिखाते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल और दीप जलाकर पूजन-आरती करें।

Chaturmas 2023: इस दिन से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक, नवंबर तक टाल दें सभी शुभ काम 
Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed