फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   goverdhan puja annakoot 2018 importance and shubh muhurat

गोवर्धन पूजा आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Thu, 08 Nov 2018 11:19 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
goverdhan puja annakoot 2018 importance and shubh muhurat
गोवर्धन पूजा 2018

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है। इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है।  

विज्ञापन


कथा- आज के ही दिन टूटा था इंद्र का घमंड
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का अहंकार तोड़ा था। मान्यता के अनुसार जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रखा था, जिसमें सभी को वर्षा से बचाने में कामयाब रहे और इसके बाद जब सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा तब से हर साल इस दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से एक खास प्रसाद बनाया जाता है जिसे अन्नकूट कहते हैं।
विज्ञापन


पूजा विधि और महत्व
इस त्योहार पर सभी घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। इसके अलावा गायों और ग्वालों की मूर्तिया बनाई जाती है। इसके बाद गोबर से बने गोवर्धन पर्वत को फल और फूल से विशेष प्रकार से सजाया और संवारा जाता है। पूजा में भगवान कृष्ण को 56 तरह के भोग लगाए जाते हैं। पूजा में परिवार के सभी सदस्य गोवर्धन की पूजा और परिक्रमा करते हैं। ऐसी मान्यता है गोवर्धन पूजा से व्यक्ति को लंबी उम्र और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त- प्रातः 06 : 41 मिनट से 08 : 50 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त- सायंकाल 03 : 15 मिनट से 05 : 25 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed