फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Govardhan Puja 2024 shubh yog and puja muhurat know Govardhan par kya kare kya na kare

Govardhan Puja 2024: आयुष्मान योग में गोवर्धन पूजा, जानें क्या करें और क्या न करें

Fri, 01 Nov 2024 01:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 01 Nov 2024 01:02 PM IST
सार

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा दिवाली उत्सव का चौथा दिन है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन को श्री कृष्ण की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। 

विज्ञापन
Govardhan Puja 2024 shubh yog and puja muhurat know Govardhan par kya kare kya na kare
गोवर्धन पूजा 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा दिवाली उत्सव का चौथा दिन है, जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन को श्री कृष्ण की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।

विज्ञापन

इस बार 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती हैं, जिसकी पूजा प्रदोष काल में की जाती हैं। इस दौरान अन्नपूर्णा माता की आराधना भी की जाती है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी गोवर्धन पर्व कई शुभ योग के बीच मनाया जा रहा है। इस दिन कुछ खास कार्यों को करने से श्रीकृष्ण की कृपा जीवन में बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गोवर्धन के दिन क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करना चाहिए।

  • गोवर्धन पूजा के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।  
  • इस दिन तुलसी के पौधे में दीपक अवश्य जलाएं।
  • इस दिन जरूरतमंदों को दान करें।  
  • गोवर्धन पूजा के दिन विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उनके नामों का जाप करें।  
  • इस दिन गाय की पूजा अवश्य करें।
  • इस दौरान गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर पूरे घर में धुआं करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाना चाहिए।
  • इस दौरान गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।
  • इस दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।



गोवर्धन पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • गोवर्धन पूजा के दिन घर को गंदा नहीं रखना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गोवर्धन पूजा के दिन किसी को भी अपमानित नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान काले रंग के वस्त्र न पहनें।
  • गौमाता को परेशान न करें।
  • इस दिन घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।

 

Govardhan Puja 2024: धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए गोवर्धन पर करें ये पांच उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed