{"_id":"5b03b0144f1c1be3408b6f1e","slug":"ganga-dussehra-on-24-may-2018-this-day-ganga-bath-is-auspicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा आज, इस दिन स्नान से 10 तरह के पापों से मिलती है मुक्ति","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गंगा दशहरा आज, इस दिन स्नान से 10 तरह के पापों से मिलती है मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा का धरती पर हस्त नक्षत्र में अवतरण हुआ था। पुराणों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन गंगा की विशेष पूजा अर्चना और भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। गंगा दशहरा पर दान और उपवास का बड़ा महत्व होता है। दस तरह के पापों को हरने के कारण इसे दशहरा कहते हैं। इन दस तरह के पापों में तीन कायिक, चार वाचिक और तीन मानसिक पाप होते हैं।
विज्ञापन
इस साल ज्येष्ठ मास अधिकमास है, इसलिए अधिकमास की शुक्लपक्ष की दशमी को गंगादशहरा मनाया जाएगा। जिस वर्ष अधिकमास हो तो उस वर्ष अधिकमास में ही गंगा दशहरा माना जाता है न कि शुद्धमास में। इस दिन व्यक्ति गंगाजी या पास में स्थिति किसी पवित्र नदी में स्नान और पूजन करने की परंपरा है। गंगा स्नान करते समय ऊं नम: शिवाय नारायण्यै दशहरायै गंगायै नम: का जप करना चाहिए।
विज्ञापन