फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   ganesh chaturthi 2018 ganpati bappa is coming in rare yoga

गणेश चतुर्थी 2018 : दुर्लभ योग में हो रहा है गणपति बप्पा का आगमन

Thu, 13 Sep 2018 01:07 PM IST
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य
पं. धनंजय दूबे, ज्योतिषाचार्य Updated Thu, 13 Sep 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2018 ganpati bappa is coming in rare yoga
ganesh chaturthi 2018

गणेश चतुर्थी का आगमन स्वाति नक्षत्र में बृहस्पतिवार के दिन हो रहा है। इस बार की गणेश चतुर्थी पर उन लोगों को बहुत राहत मिलेगी जो राहु से पीड़ित हैं। जिनके जीवन में स्थिरता नहीं है या फिर जो बार-बार मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे हैं, उनके लिए यह गणेश चतुर्थी बहुत शुभता प्रदान करने वाली है।

विज्ञापन


सालों बाद बना ग्रहों का दुर्लभ संयोग
चंद्रमा का तुला राशि में होना अत्यंत शुभकारी है, क्योंकि तुला राशि में बृहस्पति, शुक्र और चंद्रमा का बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है।

शुभ संयोग से पूरे होंगे संकल्प
स्वाति नक्षत्र जिसका स्वामी राहु है और इस नक्षत्र में गणपति स्थापना और पूजा करना धनदायी होता है, स्थिरता प्रदान करता है। तुला राशि में चंद्रमा बृहस्पति और शुक्र का संयोग सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला है। ऐसी स्थिति में आप जिस संकल्प से गणपति महाराज की पूजा करेंगे वो संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन


खुशहाली के लिए करें ये उपाय
तिथि, नक्षत्र और चंद्रमा की स्थित देखते हुए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरन बांधे, घर में प्रेम और ख़ुशहाली बनी रहेगी।

माला से दूर होगा कर्ज और मर्ज 
दूर्वा की माला सफ़ेद धागे में बाँध कर गणपति महाराज को समर्पित करने से मर्ज और क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी और राहु का दोष समाप्त होगा।

करें केसर का तिलक
केसर का तिलक लगाने से गुरु दोष समाप्त होगा और विद्या, प्रतियोगिता और नौकरी—व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

अर्पित करें पान
गणपति को पान अर्पित करने से सभी प्रकार की ख़ुशी प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

ज़रूर चढ़ाएं जनेऊ
गणपति को जनेऊ चढ़ाने से आप और आप के घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहेंगे। रोग और दुर्घटना से बचे रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed