फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   festival list 2021 haritalika teej ganesh utsav pitru paksha navratri dussehra karwa chauth diwali dhanteras

Festival List 2021: हरतालिका तीज से शुरू होंगे पर्व त्योहार, एक क्लिक में यहां पढ़ें छठ पूजा तक की लिस्ट

Wed, 08 Sep 2021 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Sep 2021 07:18 AM IST
सार

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार और अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं आने वाले समय में कब और कौन सा त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन
festival list 2021 haritalika teej ganesh utsav pitru paksha navratri dussehra karwa chauth diwali dhanteras
सितंबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार और अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। पंचांग में हर वर्ष तिथि के अनुसार त्योहार मनाएं जाते हैं। सावन माह से व्रत और त्योहार का सिलसिला आरंभ हो जाता है। भगवान विष्णु जब चार महीने के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा के लिए जाते हैं तब भगवान भोलेनाथ सृष्टि को संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेते हैं। इसके बाद से सावन सोमवार,नागपंचमी, रक्षाबंधन, कृष्णा जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, श्राद्ध पक्ष से लेकर दीवाली जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं आने वाले समय में कब और कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट....
विज्ञापन


भादो अमावस्या- 07 सितंबर 2021
भाद्रपद की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या व पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस साल पिठोरी अमावस्या 7 सितंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत और अन्य पूजन कार्य करने से पितरों की आत्मा को शान्ति प्राप्त होती है। 
विज्ञापन


हरितालिका तीज-  09 सितंबर 2021
हर वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 09 सितंबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी-  10 सितंबर 2021
10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी का पर्व है और पूरे देश में इसे गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी है। मान्यता है भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र और सिंह लग्न में हुआ था।  

 विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर 2021
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस दिन देवताओं  के इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा जी जयंती मनाई जाती है। इस दिन कारखानों और फैक्ट्ररी में विशेष पूजा आराधना होती है।

अनन्त चतुर्दशी-  19 सितंबर 2021
अनंत चतुर्दशी व्रत का काफी महत्व होता है, इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है। 

 श्राद्ध पक्ष आरंभ - 20 सितंबर 2021   
20 सितंबर से श्राद्ध पक्ष आरंभ हो जाएंगे। श्राद्ध पक्ष जिसे पितृ पक्ष भी कहा जाता है,इसमें 16 दिनों तक पितरों का तर्पण देकर उनको याद किया जाता है।   
    
 श्राद्ध पक्ष पूर्ण - 06 अक्तूबर 2021
6 अक्तूबर को श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि है। इसके बाद से सभी तरह के शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं।

 नवरात्रि आरंभ, अग्रसेन जयंती -  07 अक्तूबर 2021
7 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इसी दिन अग्रसेन जयंती भी मनाई जाएगी।

दुर्गा अष्टमी - 13 अक्तूबर 2021
13 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। 

 दुर्गा नवमी-  14 अक्तूबर 2021
 14 अक्तूबर 2021 को दुर्गा नवमी है। इस दिन नवरात्रि का समापन भी हो जाएगा।

दशहरा विजयादशमी -15 अक्तूबर 2021
दशहरा पर्व जिसे विजयादशी भी कहा जाता है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है। इस बार 15 अक्तूबर को है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने वाले पर्व है।

करवा चौथ-  24 अक्तूबर 2021
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बहुत खास होता है। इस विवाहित महिलाएं पूरे दिन बिना खाएं पिए व्रत रखती हैं। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं।


अहोई अष्ठमी-  28 अक्तूबर 2021
28 अक्तूबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है।

धनतेरस -  02 नवंबर 2021
इस बार धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला पर्व है। धनतेरस के त्योहार को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है।

रूप चौदस - 03 नवंबर 2021
नरक चतुर्दशी जिसे रूप चौदस भी कहते हैं कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। 

 दीपावली पूजा- 04 नवंबर 2021
इस वर्ष दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास में अमावस्या के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है।

गोवर्धन पूजा - 05 नवंबर 2021
गोवर्धन पूजा जिसे अन्न कूट भी कहा जाता है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है।

 भाई दूज-  06 नवंबर 2021
06 नवंबर को को भाई दूज का पर्व है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं।

छठ पूजा- 10 नवंबर 2021
 दिवाली के 6 दिनों के बाद छठ पूजा मनाई जाती है। इसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।
                                 
 देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह-  14 नवंबर 2021
दिवाली के बाद देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को है। इस तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं। इस दिन तुलसी विवाह भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed