फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   February 2022 Vrat Tyohar List The month of February start with Mauni Amavasya see the list of fast-festivals of this month

February 2022 Vrat Tyohar List: मौनी अमावस्या से आरंभ होगा फरवरी माह, देखें इस माह की व्रत-त्योहार की लिस्ट

Sun, 30 Jan 2022 10:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 10:23 AM IST
सार

February 2022 Vrat Tyohar List: फरवरी माह की 1 तारीख से व्रत-त्योहर की शुरूआत हो रही है। इस दिन मौनी अमावस्या पड़ रही है। वहीं 5 फरवरी को बसंत पंचमी और 28 फरवरी को प्रदोष व्रत इस महीने का आखिरी व्रत/त्योहार है। 

विज्ञापन
February 2022 Vrat Tyohar List The month of February start with Mauni Amavasya see the list of fast-festivals of this month
फरवरी 2022 में मौनी अमावस्या से लेकर बसंत पंचमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे।

विस्तार

February 2022 Vrat Tyohar List: फरवरी 2022 में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने मौनी अमावस्या से लेकर बसंत पंचमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। फरवरी माह की 1 तारीख से व्रत-त्योहर की शुरूआत हो रही है। इस दिन मौनी अमावस्या पड़ रही है। वहीं 5 फरवरी को बसंत पंचमी और 28 फरवरी को प्रदोष व्रत इस महीने का आखिरी व्रत/त्योहार है। आइए देखते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट, ताकि आप पहले से ही तैयारी कर लें और विधि विधान से इन व्रत एवं त्योहारों को संपन्न की कर सकें। 

विज्ञापन

 

तारीख व्रत एवं त्योहार
01 फरवरी, मंगलवार माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या
02 फरवरी, बुधवार गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
4 फरवरी, शुक्रवार गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
05 फरवरी, शनिवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
07 फरवरी, सोमवार रथ सप्तमी
08 फरवरी,मंगलवार भीष्म अष्टमी
11 फरवरी, शुक्रवार गुप्त नवरात्रि का समापन
12 फरवरी, शनिवार जया एकादशी
13 फरवरी, रविवार कुंभ संक्रांति, रवि प्रदोष व्रत
16 फरवरी, बुधवार माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती
17 फरवरी, गुरुवार फाल्गुन माह प्रारंभ
20 फरवरी, रविवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
27 फरवरी, रविवार विजया एकादशी
28 फरवरी, सोमवार सोम प्रदोष व्रत


प्रमुख व्रत त्योहार की जानकारी 

मौनी अमावस्या 2022 
फरवरी माह की 1 तारीख को मौनी अमावस्या है. इस दिन गंगा स्नान, दान और मौन व्रत रखने की मान्यता है।

गणेश जयंती 2022 
फरवरी की 4 तारीख को गणेश जयंती मनाई जाएगी। मान्यता है कि माघ मासके शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को श्रीगणेश का जन्म हुआ था।

बसंत पंचमी 2022 
बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती। मान्यता है कि पंचमी के दिन ही ज्ञान और कला की देवी सरस्वती  प्रकट हुई थीं।

विज्ञापन


रथ सप्तमी 2022
रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव का प्रकाट्य हुआ था, ऐसी मान्यता है इसलिए इस दिन सूर्य देव की आराधना की जाती है।

प्रदोष व्रत 2022
फरवरी में दो प्रदोष व्रत हैं जिसमें से एक रवि प्रदोष व्रत है और दूसरा सोम प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत में भगवान शंकर की पूजा करने का विधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed