{"_id":"5b2341ca4f1c1b644d8b6aec","slug":"eid-ul-fitr-is-a-beautiful-gift-from-almighty-allah-after-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मुबारक 2018: खुदा की ओर से तोहफा है ईद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
ईद मुबारक 2018: खुदा की ओर से तोहफा है ईद
फिरोज बख्त
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया और चांद दिखते ही पहली शव्वाल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। फितर अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है फितरा अदा करना। इसे ईद की नमाज पढ़ने से पहले अदा करना होता है। फितरा हर मुसलमान पर वाजिब है और अगर इसे अदा नहीं किया गया, तो फिर ईद नहीं मनाई जा सकती है।
विज्ञापन
दरअसल ईद एक तोहफा है, जो अल्लाह रब्बुल इज्जत अपने बंदों को महीने भर रोजे रखने के बाद देते हैं। ऐसा मानना है कि ईद का दिन मुसलमानों के लिए इनाम का दिन होता है। यह दिन आसूदगी और आफीयत के साथ गुजारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। सेवइयों और शीर-खुरमे की मिठास में लोग अपने दिल में छुपी कड़वाहट को भी भुला देते हैं। ईद का यह त्योहार न सिर्फ मुसलमान मनाते हैं, बल्कि सभी लोग इस मुक्कदस दिन की खुशी में शरीक होते हैं।
विज्ञापन